लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां आयोजित इंडिया समूह की महारैली में रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही मकसद विपक्ष को खत्म करके लोकतंत्र को खत्म करना है। प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के दम पर देश के उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक लोकतंत्र का खून बहाया जा रहा है। विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर किया जा रहा है।

गोपाल राय ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले का मुकाबला करने के लिए इंडिया समूह तैयार है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का विकल्प इंडिया समूह तैयार है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि यह देश एक नया इतिहास रचने के लिए आपसे कुर्बानी मांग रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी देश ‘करो या मरो’ के मुहाने पर खड़ा है। अगला दो महीना लोकतंत्र बचाने का समय है। आज अगर हम चुप रहे तो आने वाली पीढी हमसे इसका हिसाब मांगेगी। इस तानाशाही का एक ही समाधान आप ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। आप नेता ने आह्वान किया कि इस बार ऐतिहासिक मतदान करके तानाशाह को हरायेंगे।(वार्ता)

Delhi

भारत की समग्र राष्ट्रीय शक्ति में योगदान देंगी बजट की प्राथमिकताएं: जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक ऐसा बजट पेश करने के लिए बधाई दी, जो विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाता है और एनडीए सरकार को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने वाले लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि बजट […]

Read More
Delhi

लोकसभा चुनाव में हार के बाद उत्तर प्रदेश में बढ़ी योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें, नेतृत्व परिवर्तन की लगी अटकलें

नौकरशाही पर निरंकुश और अराजक होने का आरोप नया लुक ब्यूरो, नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगने के बाद अब राज्य की सियासत गर्मा गई है। नतीजों के बाद भाजपा के अंदरखाने की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विरोध के सुर बुंलद हो गए है। योगी […]

Read More
Delhi

बिम्सटेक सम्मेलन: भारत का ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति पर जोर

नई दिल्ली। बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का यहां शुक्रवार को समापन हुआ, जिसमें भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के साथ ही सागर दृष्टिकोण पर फोकस किया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 7 पड़ोसी देशों के संगठन बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी […]

Read More