ब्लिंकन दो दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंचे

बीजिंग। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन चीन के अधिकारियों के साथ दो दिवसीय बैठक के लिए रविवार को बीजिंग पहुंचे। BBC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ब्लिंकन जनवरी 2021 में राष्ट्रपति जो बाइडेन के पदभार ग्रहण करने के बाद चीन का दौरा करने वाले सर्वोच्च रैंकिंग वाले पहले अमेरिकी सरकारी अधिकारी हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वार्ता का मुख्य लक्ष्य एक ऐसे रिश्ते को स्थिर करना है जो बेहद तनावपूर्ण हो गये हैं।

BBC के अनुसार अमेरिकी हवाई क्षेत्र में एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे की उड़ान के बाद  ब्लिंकन की पिछली यात्रा स्थगित होने के लगभग पांच महीने बाद वह चीन पहुंचे हैं। अमेरिका इस यात्रा को लेकर बहुत आशावान नहीं है। दोनों ही देश स्पष्ट कर चुके हैं कि दिया है कि वे किसी भी बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे के समाधान को लेकर उम्मीद नहीं करते हैं। गौरतलब है कि चीन ने ताइवान के पास सैन्य अभ्यास किया है, जिसे चीन अपना अभिन्न अंग मानता है। अमेरिका ताइवान की लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के साथ घनिष्ठ संबंध रखता है। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More