विकास कार्यों पर जनसमर्थन : भूपेंद्र सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरूवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यों का परिणाम है कि जनता का समर्थन व आशीर्वाद नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रंचड जीत के साथ इतिहास रचने जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नगर निकाय चुनाव विकास के एजेंडे पर लड़ रही है। पूर्व की सरकारों ने डेवलपमेंट के नाम पर कुछ नहीं किया जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष निकाय चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, गुंडगर्दी, बेईमानी और अराजकता जिनका ऐजेंडा रहा हो, उन्हें विकास के पथ पर बढ़ता प्रदेश सुहा नहीं रहा। श्री चौधरी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता में प्रदेश का विकास और विकास की योजनाओं का लाभ बिना-भेदभाव समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में है। जबकि विपक्ष का एक मात्र ऐंजेंडा अपना और अपने परिवार का हित है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रोहनिया, वाराणसी स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सभी चुनावों को गंभीरता से लेती है और विजय के लक्ष्य के साथ अपने चुनावी प्रबंधन को मजबूत करते हुए सफलता प्राप्त करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की योजनानुसार निकाय चुनाव में मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर डोर-टू-डोर संघन जनसम्पर्क अभियान चलाए और जनता से निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील करें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी व योगी के कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के समर्थन व आशीर्वाद से नगर निकाय के चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More