सूडान से भारतियों को लेकर सी-130 फ्लाइट पहुंची जेद्दा, श्रीलंका की भी मदद करेगा भारत

शाश्वत तिवारी


सूडान में जारी हिंसा के बीच विभिन्न देश अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं। ऐसे में भारत भी अपने नागरिकों को सूडान से निकाल रहा है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सूडान से 135 यात्रियों को लेकर एक दूसरी सी-130 फ्लाइट जेद्दा पहुंची है। इससे पहले पहली फ्लाइट 148 भारतियों के लेकर आयी थी। गौरतलब है की कल ऑपरेशन कावेरी के तहत 278 भारतियों को वापस लाया गया है। इसके साथ ही भारत ने श्रीलंकाई नागरिकों को भी निकालने का प्रस्ताव रखा है। इस पर श्रीलंका के विदेश मंत्री ने भारत की सराहना भी की है।

श्रीलंका के विदेश मंत्री ने दिया धन्यवाद: श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने सूडान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में समर्थन देने के लिए भारत का धन्यवाद किया। इसके साथ ही कहा कि उम्मीद है कि हम अपने नागरिकों को जल्द सुरक्षित वापस बुला लेंगे। विदेश मंत्री साबरी ने ने ट्वीट किया कि हम सूडान में श्रीलंकाई लोगों की स्थिति पर बारीकी से नज़र बनाये हुए हैं। उनकी सुरक्षित निकासी पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हम इस संबंध में भारत के समर्थन की पेशकश की सराहना करते हैं। हमें विश्वास है कि हम अगले कुछ दिनों में अपने लोगों को सुरक्षित निकाल लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि श्रीलंका सूडान में जारी हिंसा के बारे में चिंतित है। हम दोनों पक्षों से संघर्ष समाप्त करने का आह्वान करते है। श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने कहा कि शांतिपूर्ण वार्ता को प्राथमिकता देना ही एकमात्र स्थायी समाधान है। सूत्रों के मुताबिक,करीब 30 श्रीलंकाई सूडान में फंसे हुए हैं।

गौरतलब है कि सूडान में जारी गृह युद्ध के कारण वहां कई देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। भारत ने अपने नागरिकों को सूडान से निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया है। दरअसल सूडान में दोनों ही गुटों के जनरल ने 72 घंटे की सीजफायर के लिए सहमति जताई इसके बाद विभिन्न देश अपने नागरिकों को बाहर निकालने का अभियान चलाया हैं। सूडान पिछले बारह दिनों से गृहयुद्ध के आग में जल रहा है। अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हैं।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More