Navratri Special : नेपाल के इस समय माता मंदिर की महिमा अपरंपार

मो.जमाल


कृष्णानगर/नेपाल। जहां कहीं भी है हिंदू देवी स्थलों की मान्यता और महात्म्य तो है ही। लेकिन जब किसी देवी स्थल के पराक्रम की कथा कोई चश्मदीद कहे तो उस देवी स्थल के प्रति हमारा शीष झुकना स्वाभाविक है,और हम यह मानने को विवश होते हैं कि न केवल कण कण में हमारी आस्था के देवी देवता बसते हैं, जहां श्रद्धा भाव से हमने उन्हें याद किया, हमारी रक्षा के लिए वे किसी न किसी रूप जरूर प्रकट हुए और जहां प्रकट हुए वही उनका मुकम्मल घर हो गया। हम बात कर रहे हैं नेपाल स्थित समय माता मंदिर की जो भारत सीमा से कुछ किमी की दूरी पर महराजगंज नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर सात यानी सतभरा गांव में स्थित है।

बताने की जरूरत नहीं कि पूर्व में देवी देवताओं का स्थान पीपल के वृक्ष या एक दम बीरान ऊबड़-खाबड़ जगहों पर होता था। ऐसे स्थानों पर वास कर रहे देवी देवता अपनी उपस्थिति का एहसास किसी न किसी बहाने कराते रहते हैं। सतभरा की समय माता ने भी अपने उपस्थिति का एहसास कराया। समय माता के स्थान के बिल्कुल सटे एक नाला है। माता जी का वास एक पीपल का वृक्ष है जिसका आधे से अधिक हिस्सा नाले में था जहां बरसात में अस्हय धारा बहती थी। पीपल का वृक्ष अपने यथा स्थान पर जस का तस खड़ा है। प्रारंभ में लोगों के आश्चर्य का यही दृश्य था कि इतनी बरसात और इतनी तेज धारा के बीच पीपल का यह वृक्ष टस से मस नहीं हुआ। धीरे धीरे वहां लोगों का आना जाना शुरू हुआ। लोग अगर बत्ती कपूर आदि जलाने लगे फिर भी शाम ढलते ही यहां कोई रुकने का साहस नहीं जुटा पाता।

समय माता मंदिर के समीप एक ईंट का भट्ठा था। बताते हैं कि एक बार ईंट लदा ट्रक मंदिर के सामने से गुजरते वक्त अचानक रुक गया। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र शुक्ल कहते हैं कि उस ट्रक को स्टार्ट करने के लिए एक से एक मिस्त्री आए लेकिन नहीं स्टार्ट कर पाए। तभी किसी ने जानकारी दी कि उस पीपल के नीचे समय माता का स्थान है,कुछ पूजा प्रसाद चढ़ा दीजिए,हो सकता है कुछ अच्छा हो जाय। भट्ठा मालिक ने तूरंत वहां जाकर पूजा की और प्रसाद चढ़ाया। तभी गजब का चमत्कार होता है,चालक जैसे ही ट्रक में चाभी लगाया, ट्रक स्टार्ट हो गया। इस घटना के बाद समय माता के इस मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी।

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के इटवा के पास ऊंच डीह गांव निवासी पित्र देव तिवारी यहां की भक्ति में ऐसे लीन हुए कि अपना घर-बार छोड़कर समय माता के मंदिर पर अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने वहां पर दो कमरे का धर्म शाला बनवाया और वहीं रहने लगे। नेपाल के पूर्व मंत्री ईश्वर दयाल मिश्र बताते हैं कि वे जब ग्राम प्रधान थे तो उसी मंदिर पर बैठा करते थे। मां से विनती करते कि हे मां किसी योग्य बना दीजिए, मैं आपके स्थल को भव्य मंदिर के रूप में परिवर्तित कर दूंगा। आने जाने के लिए सड़क मार्ग ठीक कराउंगा। संयोग से वे नेपाल के एम पी और फिर मंत्री बन गए। मंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी मनौती पूरी की। मंदिर आज अपने भव्य रूप में है। यहां वह सब कुछ है जो एक भव्य मंदिर में होना चाहिए।

समय माता की कथा सुनाते महंत वीरेंद्र शुक्ल

वे एक और चकित करने वाली बात बताते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले मंदिर में कुछ निर्माण करते समय जेसीबी की खुदाई से पित्र देव की समाधि खुद उठी। उनकी मृत्यु चार साल पहले हुई है। मंदिर परिसर में इनकी समाधि है। समाधि के खुद जाने पर पूर्व मंत्री ईश्वर दयाल मिश्र ने कहा कि इस समाधि को उजाड़ कर बढ़िया समाधि बन जाय। समाधि जब उजाड़ी गई तो लोग यह देख कर अचंभित रह गए कि जिस व्यक्ति की मृत्यु हुए चार साल हो गए उसकी समाधि में ओढ़ाए गए सफेद चादर तक फटा चिटा छोड़िए, मटमैला तक नहीं हुआ था।

नेपाल के इस समय माता मंदिर के महात्म्य के ये कुछ उदाहरण हैं। ऐसी ढेर सारी चकित करने वाली सत्य कथाएं यहां से जुड़ी हुई है। नवरात्रि में यहां नवों दिन जगराता होता है। सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र और नेपाल के दूर दराज से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। आखिरी दिन भव्य भंडारा होता है जहां हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस नवरात्रि को भी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। रोज श्रद्धालु जन परिक्रमा करते हैं। 31 ता.को भव्य भंडारे का आयोजन है जहां हजारों की भीड़ होगी।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More