मोदी की काशी यात्रा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


योगी आदित्यनाथ एक नए रिकार्ड के साथ अपनी सरकार के छह वर्ष पूरे कर रहे हैं। यह सन्योग है कि वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी यात्रा पर आए थे। यहां एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की जम कर प्रशंसा की। वस्तुतः यह योगी के लिए मोदी का प्रशस्ति पत्र था। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम जोड़ रहा है। नए बन रहे रिकार्ड का प्रधानमंत्री ने उल्लेख भी किया। कहा कि योगी सरकार कल अपने दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने अब तक के सबसे लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उत्तर प्रदेश बढ़ी हुई सुरक्षा एवं समृद्धि सुनिश्चित करने वाली सेवा का एक स्पष्ट उदाहरण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वाराणसी में सत्रह सौ करोड़ रुपये से अधिक की अट्ठाइस विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों को गरीबों के प्रति समर्पित बताया। आज गरीब से गरीब परिवार के पास भी जनधन बैंक खाता है। उसके हक का पैसा, सरकारी मदद आज सीधे बैंक खाते में आती है। आज काशी में पुरातन और नूतन दोनों स्वरूपों के दर्शन एक साथ हो रहे हैं। एक साल में सात करोड़ से ज्यादा पर्यटक काशी घूमने आए। ये पर्यटक शहर में नए आर्थिक अवसर और रोजगार पैदा कर रहे हैं। वाराणसी से कनेक्टिविटी पूरी तरह से आसान हो गई है। नई रोपवे परियोजना शहर में कनेक्टिविटी को एक नए स्तर पर ले जाएगी।

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का फैसला स्वागत योग्य: भूपेन्द्र सिंह

यह पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण पैदा करने के साथ-साथ शहर की सुविधाओं को बढ़ावा देगी। बनारस कैंट रेलवे स्टेशन और काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर के बीच की दूरी रोपवे के पूरा होने के बाद मिनटों में तय हो जाएगी, साथ ही कैंट स्टेशन और गोदौलिया के बीच के क्षेत्रों में यातायात की भीड़ भी कम हो जाएगी। गंगा के किनारे सभी शहरों में सीवेज उपचार नेटवर्क स्थापित किया गया है। गंगा के दोनों किनारों पर एक नया पर्यावरण अभियान चल रहा है जहां सरकार पांच किलोमीटर के दायरे में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इस वर्ष के बजट में इसके लिए विशेष आवंटन किया गया है।  वाराणसी के साथ-साथ पूरा पूर्वी उत्तर प्रदेश कृषि और कृषि-निर्यात का केंद्र बन रहा है। पिछले तीन वर्षों में देश में आठ करोड़ घरों में नल से जलापूर्ति की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ में अपने विचार रख रहे थे। मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से भारत ने जिस नई सोच और अप्रोच के साथ टीबी के खिलाफ काम करना शुरू किया है वह वास्तव में अभूतपूर्व है। भारत के ये प्रयास आज पूरे विश्व को इसलिए भी जानने चाहिए क्योंकि टीबी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का एक नया मॉडल है। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में भारत ने टीबी के खिलाफ इस लड़ाई में अनेक मोर्चों पर जैसे- जनभागीदारी, पोषण के लिए विशेष अभियान, इलाज के लिए नई रणनीति, तकनीक का भरपूर इस्तेमाल और अच्छी हेल्थ को बढ़ावा देने वाले फिट इंडिया, खेलो इंडिया, योग जैसे अभियान पर एकसाथ काम किया है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More