
सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी
“झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ”
महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास कराया। वीरेंद्र चौधरी का रोड शो फरेंदा महराजगंज रोड पर स्थिति महादेवा चौराहे से सुबह करीब नौ बजे प्रारंभ हुआ। काफिले में एक बस लोगों के आकर्षण का केंद्र था जिस पर कांग्रेस,गठबंधन दलों के नेताओं और उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी की ब्रांडिंग की हुई थी। करीब पांच सौ चौपहिया वाहनों का रोड शो कांग्रेस और सपा के झंडे से पटा हुआ था। इस दौरान कांग्रेस,सपा और आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
लोकसभा उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी ने इस रोड शो का नाम जन आशीर्वाद यात्रा दे रखा था। उन्होंने कहा कि इस रोड शो का मक्शद देवतुल्य मतदाता बंधुओं से आशीर्वाद व समर्थन का अनुरोध करना था। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के एक एक कारनामें हर रोज उजागर हो रहे हैं। कोरोना काल में जिस टीके का ढोल नगाड़ा पीट कर ढिंढोरा पीटा गया,उस टीका को बनाने वाली कंपनी ने कबूला है कि उसके बनाए टीके से हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है। इस टीका को बनाने वाली कंपनी से करोड़ों रूपए का इलेक्टोरल बांड मोदी जी ने ले रखा है। उन्होंने कहा पैसा और सत्ता के लिए अपने ही देश के नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाली दुनिया की ऐसी पहली सरकार है जो भारत की मोदी सरकार है।
वीरेंद्र चौधरी ने कहा बार बार नारी शक्ति,नारी बंदन की बात करने वाले मोदी की हकीकत यह है कि सत्ता और सरकार के लिए उन्होंने कर्नाटक में ऐसी पार्टी से गलबहियां कर ली जिसका सांसद एक दो नहीं हजारों युवतियों के यौन शौषण का गुनहगार है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले उन्होंने उस दुराचारी के साथ मंच साझा की और उसके लिए वोट की अपील की। कहा कि दुराचार का आरोपी एक पूर्व प्रधानमंत्री के पोते उज्ज्वल रेवन्ना की हकीकत सामने आने पर उसे बड़े आराम से जर्मन भाग जाने दिया गया।
महादेवा से प्रारंभ रोड शो मुजुरी,परतावल,बभनौली,सिसवा,निचलौल,ठूठी बारी होते हुए फरेंदा कस्बे में स्थिति अंबेडकर तिराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद सिंह,सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव,निर्देश मंगल,आम आदमी पार्टी के पशुपति नाथ गुप्ता,संतोष श्रीवास्तव,प्रणय गौतम,राहुल शर्मा,डा रामनरायन चौरसिया,पीसीसी मेंबर विजय सिंह,पूर्व चेयर मैन जय प्रकाश लाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्यारे प्रसाद एडवोकेट सुधेश मोहन,नूर आलम,सिकंदर आलम, विनोद सिंह, पूर्व विधायक श्री पत आजाद, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, बिंद्रेश कनौजिया, रणंजय सिंह विजय सिंह सहित कांग्रेस व गठबंधन दलों के हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।