राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का फैसला स्वागत योग्य: भूपेन्द्र सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि निरंतर जनमानस की भावनाओं के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पूर्व सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का फैसला स्वागत योग्य है और भारत की समाजिक समरसता पर चोट पहुंचाने वालों के खिलाफ एक कड़ा संदेश भी है कि देश का कानून और देश का संविधान सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि राज परिवार में पैदा हुए राहुल गांधी के लिए गरीब व पिछडे़ वर्ग के किसी व्यक्ति का प्रधानमंत्री पद पर पहुंचना असहनीय हो रहा है और यही कारण है कि मोदी जी को गालियां देते-देते वह पिछड़ी जातियों को भी गालियां देने लगे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी का कुतार्किक, तथ्यहीन और मनगढ़ंत आरोप लगाने का इतिहास काफी पुराना रहा है। इसके तमाम उदाहरण सबके समक्ष मौजूद हैं। चाहे वो 2019 लोकसभा चुनाव से पहले जनता को भ्रमित करने के लिए राफेल पर फैलाया गया झूठ हो, जिसके लिए उन्होंने कोर्ट की फटकार खाने के बाद बिना शर्त माफी भी मांगी। चौकीदार चोर है के नारे पर भी जनमानस की अदालत में उन्हें बुरी हार का सामना करना पड़ा।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने न जानें कितनी बार प्रधानमंत्री जी पर भी निजी टिप्पणियां की हैं। माननीय न्यायालय द्वारा राहुल गांधी को उनके बयानों के आधार पर सजा दिए जाने के बावजूद कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के बयान को सही बता रहे है, जिससे पता चलता है कि सम्पूर्ण पिछड़े वर्ग को लेकर कांग्रेस की सोच क्या है। वास्तव में कांग्रेस अभी भी राजशाही की सोच से बाहर नहीं निकल पाई है। हद तो तब हो गई जब राहुल गांधी ने ओबीसी समाज पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी कर उन्हें अपमानित किया, उन्हें चोर कहा और पूरी कांग्रेस उस बयान के साथ खड़ी थी।

सूरत की एक कोर्ट ने उन्हें इस मामले में दो साल की सजा सुनाई और आज राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अपनी जिद और निरंतर जनमानस की भावनाओं के खिलाफ बयानबाजी करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस से पूरा ओबीसी समाज प्रजातांत्रिक एवं लोकतांत्रिक ढंग से इस अपमान का बदला आगामी चुनाव में लेगा।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More