देह व्यापार में लगातार फंस रही हैं कम उम्र की नेपाली लड़कियां, नेपाल में बढ़ी चिंता?

एक दिन में कई पुरूषों के‌ साथ सोने के‌ लिए किया जाता है मजबूर: काल्पनिक नाम उमा तमांग

उमेश तिवारी

काठमांडू/नेपाल। नेपाल की कई लड़कियों को नौकरी का लालच देकर दिल्ली ले जाया जा रहा है और उन्हें देह व्यापार में धकेला जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने नेपाल की कई लड़कियों को रेस्क्यू किया है जिनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। लड़कियों ने बताया है कि उन्हें एक दिन में कई पुरुषों के साथ सोने के लिए मजबूर किया जाता था। नेपाल की रहने वाली 16 साल की उमा तमांग (बदला हुआ नाम) कुछ महीने पहले तक अपने शहर पोखरा में एक कैफे में काम कर रही थी।

इसी दौरान फेसबुक के जरिए आयुष आर्यन नाम के एक शख्स से उमा की दोस्ती हो गई। आयुष ने जब ये जाना कि उमा को पैसे की जरूरत है तो उसे भारत में अच्छी नौकरी की पेशकश की। आयुष ने उमा से कहा कि वो उसे एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलाएगा जिससे उसे हर महीने 30 हजार रुपये मिलेंगे। आयुष की बातों में आकर उमा भारत आ गई और सेक्स वर्क के दलदल में फंस गई। उमा ने बताया कि उन्हें लगा अच्छी नौकरी मिलने से उनके परिवार की स्थिति सुधर जाएगी इसलिए वो भारत चली आईं।

काठमांडू पोस्ट से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं उत्साहित थी। मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और मैं इसी कारण अपनी 10वीं की पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाई थी। इसलिए जब उसने मुझे दिल्ली में नौकरी देने की पेशकश की, तो मैंने उस पर भरोसा किया। उसने कहा कि वो हर महीने मुझे तीस हजार रुपये दिलाएगा। आयुष के बताए अनुसार, उमा पोखरा से काठमांडू गई जहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई जो उसे दिल्ली ले जाने वाली थी। उमा ने बताया कि उसके साथ दो और लड़कियां थीं। हम सभी को एक साथ दिल्ली लाया गया और देह व्यापार के दलदल में ढकेल दिया गया।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More