अक्षय कुमार-नोरा फ़तेही ने ऊं अंटावा गाना पर किया डांस

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने नोरा फ़तेही के साथ सुपरहिट डांस नंबर ऊं अंटावा पर डांस किया है। अक्षय कुमार इन दिनों यूएस टूर पर हैं। वह अलग-अलग शहरों में लाइव परफॉर्मेंस देंगे। फिल्म पुष्पा में सामंथा, रुथ प्रभु (Ruth Prabhu) ने आटम सॉन्ग किया था। ‘ऊं अंटावा’ जो बेहद सुपरहिट साबित हुआ था। इसी गाने पर अक्षय कुमार और नोरा फतेही ने डांस किया है। बताया गया है कि अक्षय और नोरो दोनों ही अल्लू और सामंथा का हुक स्टेप फॉलो कर रहे हैं। अक्षय के साथ नोरो फतेही, सोनम बाजवा, मौनी रॉय और दिशा पाटनी भी टूर पर गयी हुयी है। आठ मार्च को डालास, 11 मार्च को ऑरलैंडो और 12 मार्च को ओकलैंड में उनकी लाइव परफॉर्मेंस होनी है।

बताया गया है कि सोशल मीडिया यूजर्स ने नोरा फतेही (Nora Fatehi) की तुलना सामंथा रुथ प्रभु से की और लिखा, ‘नोरा के लिए सामंथा को हराना मुश्किल है, वह काफी खराब दिख रही हैं, सब कुछ ओवर हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सामंथा का कोई मुकाबला नहीं, वह जो अभिनय कर सकती हैं, उसे कोई कॉपी नहीं कर सकता।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘आशा है कि अल्लू अर्जुन और सामंथा उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज नहीं करेंगे।’

नोरा के साथ यूजर्स ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भी जमकर ट्रोल किया। कुछ यूजर्स तो उनकी फिल्म ‘सेल्फी’ के फ्लॉप होने को लेकर भी तंज कसते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, ‘अक्षय अपने स्टारडम के स्तर को नहीं समझते। वह इस वीडियो में सुपरस्टार नहीं, बल्कि टिकटॉक स्टार लग रहे हैं। शर्मनाक’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कब तक अल्लू अर्जुन की नकल करेंगे?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कृपया अक्षय को रिटायर कर दें। आप ऐसा करने के लिए बहुत बूढ़े हो चुके हैं।  वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अक्षय सोच रहे हैं कि फिल्म सेल्फी फ्लॉप (Selfie Flop) हो गई तो कोई नहीं, कॉन्सर्ट से ही पैसा कमा लेता हूं।

अब अभिनव करेगा अपने प्यार का इजहार

फाइनली अभिमन्यु के समझाने पर मंजरी मान जाएगी और अक्षरा को कलश लेकर आने देगी। उधर अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है। कि अभिनव एक लेटर लिखकर अक्षरा से अपने प्यार का इजहार करेगा। वह कहेगा कि लोग दोस्ती को प्यार में बदलते हैं लेकिन मैं एक रिश्ते को प्यार में बदलना चाहता हूं।

कौन सुन रहा है अभिमन्यु के दिल की बातें,

उधर बिरला हाउस में अभिमन्यु पुराने तोहफों को देखकर अक्षरा को याद कर रहा होगा तभी उसे किसी की आहट सुनाई पड़ेगी।  कि कौन अभिमन्यु की बातें सुन रहा था। एक फैन थ्योरी के मुताबिक अभिमन्यु की तकलीफ सुनकर अक्षरा वापस उसके पास लौट सकती है। लेकिन इसके लिए किसी इतनी बड़ी वजह की जरूरत होगी। जिसके चलते वह अभिनव को ना कह सके और पुरानी तकलीफों को भूल सके। (इनपुट-वार्ता/गूगल)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More