भारत की जबरदस्त विदेश नीति, श्रीलंका से सकुशल लौटे छह मछुआरे

शाश्वत तिवारी


श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों द्वारा 23 फरवरी को भारतीय मछुआरों पर हमला किया गया और पकड़ लिया साथ ही भारतीय मछुआरों के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलते ही विदेश मंत्रालय हरकत में आ गया और उनको सकुशल वापस लाया गया। गौरतलब है कि तमिलनाडु के थारंगमबाड़ी और मयिलादुथुराई जिले के छह मछुआरे 21 फरवरी को थारंगमबाड़ी मछली पकड़ने की बस्ती से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। लेकिन जैसा कि वे पारंपरिक समुद्री जल में मछली पकड़ने में लगे हुए थे, 23 फरवरी को सुबह 4:30 बजे श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों द्वारा उन पर हमला किया गया। हमले में घायल पांच मछुआरों को इलाज के लिए थारंगमबाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय मत्स्य राज्यमंत्री एलo मुरुगन ने सोमवार को कहा कि वह पिछले सप्ताह श्रीलंका गए थे और 23 फरवरी को श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों द्वारा हमला किए गए भारतीय मछुआरों से संबंधित बातचीत की थी। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ भारतीय मछुआरों पर हाल के हमलों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका सरकार से मामले की जांच करने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। कि मछुआरों के खिलाफ किसी भी रूप में बल और हिंसा का उपयोग नहीं किया जाए। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि मछुआरों के मुद्दे मानवीय हैं और उनकी आजीविका से संबंधित हैं। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया कि उच्चायोग ने श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ भारतीय मछुआरों पर हाल के हमलों को मजबूती से उठाया है। श्रीलंका सरकार से मामले की जांच करने और यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है कि किसी भी तरह के बल और हिंसा का उपयोग नहीं किया जाए।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More