प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे और प्रिंसेस एलिजाबेथ भारत की यात्रा पर

शाश्वत तिवारी


भारत पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है, सभी देशों के शीर्ष नेता भारत का दौरा कर रहे हैं और यहाँ हो रही प्रगति की प्रसंशा कर रहे हैं। डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ भारत दौरे पर है। यहाँ उन्होंने शीर्ष मंत्रियों से मुलाकात की, राजघाट पर महात्मा गांधी को सम्मान दिया, आगरा जाकर ताजमहल को देखा साथ ही अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि डेनमार्क का ये शाही जोड़ा 26 फरवरी से दो मार्च तक भारत की चार दिवसीय यात्रा पर है। चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचने के बाद डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ विदेश मंत्री एसo जयशंकर से भी मिले विदेश मंत्री ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया और कहा कि भारत यात्रा के दौरान रॉयल हाइनेस, क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और डेनमार्क की राजकुमारी मैरी एलिजाबेथ से मुलाकात करके खुशी हुई। उनके साथ नए भारत के निर्माण के विभिन्न पहलुओं को साझा किया। हमारी बातचीत में विशेष रूप से स्थिरता और डिजिटल डिलीवरी शामिल थी।

ये भी पढ़ें

भारत की यात्रा पर जर्मन चांसलर, भारत की तरक्की पर जमकर तारीफ की,

प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ रविवार को जब उत्तर प्रदेश स्थित ताज नगरी पहुंचे तो यहां फोक डांस से उनका स्वागत किया गया बाद में दोनों ने ताजमहल को देखा। इसके बाद सोमवार दोपहर दोनों महात्मा गाँधी को सम्मान देने राजघाट पहुंचे। दो दशकों में डेनमार्क से यह पहली शाही यात्रा है, जो हमारे बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने का काम करेगी।

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More