लुंबिनी विकास कोष के उपाध्यक्ष ने किया मोरारी बापू का स्वागत

गौतम बुद्ध का दर्शन पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात: मोरारी बापू


उमेश तिवारी


लुंबिनी/नेपाल। नेपाल के लुंबिनी में रामकथा करने के लिए सोमवार को पहुंचे मोरारी बापू ने भगवान गौतम बुद्ध के जन्मस्थली माया देवी मंदिर का दर्शन किया। बुद्ध जन्मस्थली का दर्शन करने के बाद मोरारी बापू ने कहा कि गौतम बुद्ध की जन्मस्थली पहुंचकर खुद को गौरवान्तित महसूस कर रहा हूं। पूरे विश्व को शांति अहिंसा व करुणा की सीख देने वाले गौतम बुद्ध का दर्शन पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लुंबिनी विकास कोष के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर मोरारी बापू का स्वागत किया।

बताया गया है कि भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू की ओर से चार से 12 फरवरी तक नेपाल के लुंबिनी स्थित अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र सभा हॉल में श्रीरामकथा प्रवचन का आयोजन किया गया है। इसमें कई देशों से मोरारी बापू के हजारों अनुयाइयों के लुंबिनी (lumbini) आने की उम्मीद जताई जा रही है। श्रीरामकथा प्रवचन के आयोजन से लंबे समय बाद लुंबिनी के होटल व्यवसायी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। लुंबिनी और उसके आसपास के 90 फीसदी होटल बुक हो चुके हैं।

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More