विरोध प्रदर्शन के कारण पेरू में दो हवाईअड्डों का संचालन बंद

मेक्सिको सिटी। पेरू में चल रहे, विरोध प्रदर्शनों के बीच कस्को और अरेक्विपा शहरों में हवाई अड्डों का संचालन बंद कर दिया गया है। परिवहन एवं संचार मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार गुरुवार को पेरू में राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे के इस्तीफे और कांग्रेस को भंग करने की मांग को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुआ। देश के सभी प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पे दोपहर में शुरू हुई। पेरू की राजधानी लीमा की सड़कों पर पुलिस के बख्तरबंद कर्मियों के वाहन लाए गए।

मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा कि एहतियाती उपाय के रूप में कस्को में अलेजांद्रो वेलास्को एस्टेट अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे एवं अरेक्विपा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पेरूवियन रेडियो आरपीपी के अनुसार उपद्रवियों के समूहों ने इन हवाई अड्डों की इमारतों पर कब्जा करने की कोशिश की। रिपब्लिका अखबार ने बताया जुलियाका शहर में भी प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय हवाईअड्डे पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर उन्हें तितर-बितर कर दिया। पेरू की संसद ने पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो पर सात दिसंबर, 2022 को महाभियोग लगाया। उन्हें तख्ता पलटने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया और तत्कालीन प्रधानमंत्री दीना बोलुआर्टे को देश का नया नेता नियुक्त किया गया था। मीडिया ने बताया कि विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई है। (वार्ता/स्पूतनिक)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More