नेपाल: पर्यटकों के लिए नारायणी नदी में शुरू हुआ क्रूज, केरल के विशेषज्ञों की टीम ने किया है तैयार

उमेश तिवारी


भैरहवा/नेपाल। लंबे इंतजार के बाद नेपाल के चितवन में नारायणी नदी के तट पर क्रूज शिप का संचालन रविवार से शुरू हो गया। क्रूज का निर्माण राइनो वाटर इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। केरल के विशेषज्ञों की टीम ने इस क्रूज को तैयार करने में मदद की है। राइनो वाटर इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रामचंद्र कंडेल ने बताया कि दो साल पहले क्रूज का सफल परीक्षण किया गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसका निर्माण समय से पूरा नहीं हो सका।

भरतपुर महानगर पालिका-16 ज्ञानेश्वर सामुदायिक वन में कावरेघाट में एक क्रूज शिप स्टेशन है। क्रूज पर एक बार में 180 यात्री सवार होते हैं। क्रूज शिप में तीन मंजिलें हैं। यात्रियों को एक घंटे के लिए नारायणी नदी पर क्रूज पर ले जाने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि क्रूज का टिकट 700 नेपाली रुपया है। ब्रेकफास्ट कूकिंग के लिए 1,500 रुपये, लंच कुकिंग के लिए 2,000 रुपये और डिनर कूकिंग के लिए 2,500 रुपये तय किए गए हैं। क्रूज शिप के अंदर रेस्तरां, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक आकर्षक मंच, बैठक और सेमिनार आयोजित करने वाला एक हाल और सेल्फी प्वाइंट भी है। उन्होंने बताया कि एक VIP  कमरा, एक प्वाइंट सेल्फी के लिए है। हर यात्री का 10 लाख का बीमा होगा। क्रूज शिप में रहने के दौरान शादी, सगाई, जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि जैसी गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं हैं।

निर्माण पर 15 मिलियन से अधिक खर्च

क्रूज शिप के निर्माण पर 15 मिलियन से अधिक नेपाली रुपये खर्च हुए हैं। क्रूज संचालन के लिए नारायणी नदी में 40 किलोमीटर की अनुमति मिली है। क्रूज में दो इंजन हैं। क्रूज में पहली मंजिल पर 90 और दूसरी मंजिल पर 100 लोग बैठ सकते हैं। दूसरी मंजिल के एक तरफ 10 खास लोगों के लिए कुर्सियां लगी हैं। क्रूज 100 फीट लंबा और 25 फीट चौड़ा है। नॉर्वेजियन तकनीक से बने क्रूज को भारत में केरल के विशेषज्ञों ने तैयार किया है। चालक दल के 15 सदस्य साथ हैं।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More