नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल ने नेपाली नागरिकों के भारत प्रवेश पर लगायी रोक,हंगामा

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। भारत- नेपाल के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के पकलिहवा में बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल तैनात है। नेपाल से भारत में आने वाले नागरिकों को रोका जा रहा है। जिसको लेकर जहां एक तरफ नेपाली नागरिक काफी आक्रोश में हैं वहीं दूसरी तरफ भारतीय सीमा में व्यापारी से लेकर आमजन नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल की कार्रवाई से काफी खफा है। लोगों का कहना है कि सशस्त्र पुलिस बल नागरिकों के आवागमन को रोककर भारत नेपाल के संबंधों को एक षड्यंत्र के तहत खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि भारत नेपाल सीमा पर सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भारतीय सीमा (फरेंदी) माधवराम नगर में स्थित
एक बहुत पुराना बाजार लगता है। लोगों का मानना है कि इस हाट बाजार में हर तरह का सस्ता सामान बिकता है। जिसके कारण सीमावर्ती क्षेत्र ही नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के काफी दूरदराज से मध्यम और निचले वर्ग के लोग अपने रोजमर्रा के जरूरत के सामान खरीदने बड़ी संख्या में इस बाजार में आते हैं। और खरीदारी कर नेपाल जाते हैं। भारतीय सीमा में रोजमर्रा का सामान खरीदने वाले लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में छोटा भंन्सार पकलिहवा में डेरा डालकर उन्हें पूरी तरह से रोका जा रहा है।

नेपाली नागरिकों को रोके जाने से कभी कभार हंगामा होने की संभावना उत्पन्न हो जा रही है। इधर भारतीय सीमा में नेपाल सशस्त्र पुलिस पुलिस बल की इस कार्रवाई से व्यापारी समेत आमजन काफी आक्रोश में है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन स्थित विस्फोटक हो सकती है। इस संबंध में पूछे जाने पर भैरहवा नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल के इंस्पेक्टर मनोज खड़का ने बताया कि नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के कारण यहां से बाजार के नाम पर बड़े पैमाने पर तस्करी होने की शिकायत है जिससे नेपाल के भैरहवा भंसार कार्यालय को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। यहां से सामान की खरीदारी करने वाले गलत रास्ते का उपयोग कर नेपाली राजस्व की चोरी कर रहे हैं। सरकारी राजस्व की चोरी को हर हाल में रोका जाएगा। आम जन को नेपाल से भारत आने जाने की मनाही नहीं है।

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More