पाल्पा के पास पैरा ग्लाडिंग व राफ्टिंग का लुफ्त ले रहे, पर्यटक 

कई प्राचीन मंदिर व रानी महल बने आकर्षण का केंद्र 

श्रीनगर की ऊंची पहाडियों तक जाते हैं पर्यटक


राजेश जायसवाल


भैरहवा/नेपाल। पर्यटन की दृष्टि से नेपाल के पहाड़ी वादियों का कोई सानी नहीं। यहां का ज़र्रा ज़र्रा रमणीय है,हर पड़ाव प्राकृत की गोद है। पिछले कुछ वर्षों से नेपाल का बुटवल और पाल्पा के चुनिंदा स्थल पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। इस बार भी नव वर्ष में भारी संख्या में भारतीय पर्यटकों का यहां जमावड़ा देखने को मिला।

बुटवल से महज 35 किलोमीटर दूर पहाड़ों में स्थित पाल्पा के विभिन्न मंदिर व आकर्षक स्थल पर्यटकों को लुभा रहे हैं।नव वर्ष पर भारी संख्या में पर्यटक पाल्पा पहुंचे। जहां पैराग्लाइडिंग , रिवर राफ्टिंग व जीप लाईन के रोमांच का मजा लिया।  तानसेन नगर पालिका अध्यक्ष संतोष लाल श्रेष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि तानसेन तथा आसपास के दार्शनिक वह घूमने जैसी जगहों का प्रचार प्रसार न होने के नाते यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी कम रहा करती थी।

अब जब हम इसके प्रचार प्रसार में रुचि लेने लगे हैं तो यहां पर्यटकों का आना जाना शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि पाल्पा जिले में तमाम ऐसे जगह हैं जो घूमने के लिए पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं । जिले में पैराग्लाइडिंग जिपलाईन,  रिवर राफ्टिंग के अलावा ऐतिहासिक मंदिर भी है जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं को लुभाती है। जिले का सबसे पुराना नगरपालिका तानसेन है। तानसेन के आसपास मठ मंदिर, श्रीनगर की ऊंची पहाडियां , रानी महल,  नाथ संप्रदाय की भगवान भैरव का अति प्राचीन मंदिर है जहां दर्शन के लिए लोग जाते हैं।

पाल्पा जिले का मुख्यालय भी है, जो अपने ऐतिहासिक और धार्मिक विचारों के लिए प्रसिद्ध है।यह लुम्बिनी प्रदेश का एक बहुत ही सुन्दर क्षेत्र है। सोनौली सीमा से करीब 80 किलोमीटर दूरी पर स्थित   तानसेन नगर पालिका 109.8 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

तानसेन के चौतरफा एरिया को पूरब में बागनसकली जिला  , पश्चिम में रिबडीकोट जिला, दक्षिण में उत्तरमासंग्जा जिला और तन्हू जिला की सीमा स्पर्श करती है। जिले की मुख्य बस्तियां शहर के दक्षिणी भाग में स्थित है। तानसेन नगर पालिका बहुत पुरानी नगर पालिका है।  एसपी पाल्पा जनक शाही का कहना है कि पाल्पा क्षेत्र पर्यटकों के लिए काफी रमणीय है। यहां पर्यटकों की सुरक्षा व मदद के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहती है।

 

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More