भारत साइप्रस संबंधों के 60 साल पूरे: रक्षा और सैन्य सहयोग पर हुआ समझौता

शाश्वत तिवारी


विदेश मंत्री एस जयशंकर साइप्रस दौरे पर पहुंचे इस दौरान विदश मंत्री ने साइप्रस के अपने समकक्ष इयोनिस कसौलाइड्स के साथ द्विपक्षीय बैठक की और निकोसिया में रक्षा और सैन्य सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। बैठक में दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों की मजबूती के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। गौरतलब है कि भारत और साइप्रस इस साल अपने द्विपक्षीय संबंधों के 60 साल पूरे कर रहे हैं।

विदेश मंत्री ने यात्रा की शुरुआत महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की और ट्वीट किया कि निकोसिया में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी साइप्रस यात्रा की शुरुआत की। शांति और सद्भाव का उनका सार्वभौमिक संदेश हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा। इसके बाद साइप्रस के विदेश मंत्री इयोनिस कसौलाइड्स से मुलाकात की और कहा कि निकोसिया में साइप्रस के विदेश मंत्री इयोनिस कसौलाइड्स से मिलकर खुशी हुई। इस साल हमारी तीसरी मुलाकात है, लेकिन यह साइप्रस में है। हमारे द्विपक्षीय संबंधों, यूरोपीय संघ और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर व्यापक चर्चा हुई। हमारे पड़ोस, भारत-प्रशांत, पश्चिम एशिया और यूक्रेन पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

विदेश मंत्री ने अपने समकक्ष इयोनिस कसौलाइड्स के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों ने साइप्रस विदेश मंत्रालय में लगे कोणार्क पहिये का दौरा भी किया जिसे 2017 में भारत की ओर से एक उपहार के रूप में दिया गया था, साथ ही कहा कि यह हमारे देशों के बीच मजबूत दोस्ती का प्रतीक है। इसके अलावा भारतीय विदेश मंत्री का भारतीय प्रवासियों के साथ भी चर्चा का कार्यक्रम रहेगा और कई मंत्रिस्तरीय बैठकों में भाग लेंगे।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More