नगर पंचायत आनंद नगर का बारात घर बना गोदाम

और रैन बसेरा चल रहा है मंदिर में,


रवि श्रीवास्तव


आनंद नगर/महाराजगंज। नगर पंचायत आनंद नगर के वार्ड नंबर आठ में स्थित दुर्गा मंदिर पोखरे के बगल में मिल के समीप बना नगर पंचायत का बारात घर इस समय नगर पंचायत के गोदाम के रूप में प्रयोग हो रहा है। जबकि असहायों के लिए बना रैन बसेरा मंदिरों में चल रहा है। उक्त मामले पर अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में ही नहीं है। पता करके ही कुछ बता पाऊंगा। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत आनंद नगर के वार्ड नंबर 8 दुर्गा मंदिर पोखरे के बगल में मील की तरफ जाने वाले रास्ते पर नगर पंचायत द्वारा लगभग 2करोड़ 60 लाख की लागत से बारात घर बना है।

जिसका उपयोग कोई जरूरत मंद कभी कर पाया,यह नहीं पता लेकिन इसका उपयोग गोदाम के रूप में किया जा रहा है। यह सब जानते हैं। उक्त बारात घर में हजारों बोरों में भरा कुछ सामान रखा है। बोरों में क्या है,यह नहीं पता चल सका लेकिन इतना तय है कि वह नगर पंचायत में उपयोग होने वाला सामान कत्तई नहीं है। आसपास के लोगों से मालूम करने पर पता चला कि उसमें चेयरमैन के नमकीन फैक्ट्री का कच्चा माल रखा जाता है।

निवर्तमान चेयरमैन की नमकीन की फैक्ट्री भी है। नगर पंचायत के कारनामे बड़े अजीब है। बारात घर का प्रयोग गोदाम के रूप में हो रहा और मंदिर का प्रयोग रैन बसेरा के रूप में  बताते चलें कि इस हाड़ कपाती ठंड में जहां यात्रियों, गरीबों असहाय को पर्याप्त अलाव एवं रैन बसेरे की जरूरत है, वहीं उक्त बारात घर का रैन बसेरे के रूप में उपयोग न कर के किसी व्यापारी के अथवा खुद के गोदाम के लिए किया जाना कितना न्यायोचित है? वहीं नगर पंचायत के अंबेडकर तिराहे पर स्थित शंकर भगवान के मंदिर को प्लास्टिक से घेर कर रैन बसेरा बनाया गया है। जहां किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है। यह नगर पंचायत आनंद नगर प्रशासन की उदासीनता है। मंदिर पर पूजा करने जाने वाले लोगों को असुविधा का भी सामना करना पड़ रहा है।

Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More