आंग सान सू की को सात साल और जेल की सजा

नाएप्यीडॉ। म्यांमार की राजधानी नाएप्यीडॉ की एक अदालत ने शुक्रवार को देश की अपदस्थ नेता आंग सान सू की और पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिंट को भ्रष्टाचार के पांच आरोपों में और सात-सात साल की कैद की सजा सुनाई। म्यांमार के मिजिमा न्यूज पोर्टल ने अदालत के हवाले से यह खबर दी है। समाचार पोर्टल ने कहा कि नायप्यीडॉ केंद्रीय कारागार के अंदर आयोजित अदालती सुनवाई में सजा की घोषणा की गई और अभियुक्तों को इस सजा के खिलाफ अपील करने का अधिकार है।

सभी पांच आरोप कथित तौर पर राज्य के फंड से खरीदे गए हेलीकॉप्टर के पट्टे और उपयोग से संबंधित हैं। सुश्री आंग सान सू की और विन म्यिंट ने कथित तौर पर अपने पदों का दुरुपयोग किया और अधीनस्थों को हेलीकॉप्टर किराए पर लेने, खरीदने और बनाए रखने की अनुमति देते समय सभी आवश्यक कानूनी तथा वित्तीय नियमों का पालन नहीं करके देश के धन को नुकसान पहुंचाया। ये आरोप सुश्री आंग सान सू की के खिलाफ आपराधिक और प्रशासनिक मामलों की श्रृंखला में अंतिम हैं। वह शुक्रवार की सजा सहित कुल 33 साल जेल में बिताएंगी।

वर्ष 1991 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता सुश्री आंग ने फरवरी 2021 तक म्यांमार के राज्य परामर्शदाता के रूप में कार्य किया। उसी दौरान एक आपातकालीन स्थिति में सत्ता हस्तांतरण के लिए एक संवैधानिक तंत्र का उपयोग करके सेना ने देश में सत्ता हथिया ली। जुंटा ने उनकी सरकार को उखाड़ फेंका और तत्कालीन राष्ट्रपति विन म्यिंट के साथ उन्हें नजरबंद कर दिया। दोनों को जल्द ही नाएप्यीडॉ केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया।  (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More