कंबोडिया में कैसीनो-होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 30 झुलसे

नोम पेन्ह। कम्बोडिया-थाईलैंड सीमा पर पोइपेट शहर के ग्रैंड डायमंड सिटी कैसीनो-होटल में बुधवार देर रात को भीषण आग लगने से कम से कम10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए और 400से अधिक लोग फंसे हुए हैं। पोइपेट टाउन हॉल प्रशासन के प्रमुख नेम फोएंग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

फोएंग ने आज यहां द नोम पेन्ह पोस्ट को बताया, कि आज सुबह नौ बजकर10 मिनट तक 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायलों को थाईलैंड के सा केओ प्रांत के अरन्याप्रथेत जिले के अस्पताल में भेजा गया। उन्होंने कहा कि कैसीनो-होटल में 400 से अधिक लोग फंसे हुए हैं, जिनमें से अधिकतर थाईलैंड के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि आग बुधवार की रात लगी और अभी तक इसे बुझाया नहीं जा सका है। ने कहा कि अधिकारियों को अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कंबोडियन नेशनल कमेटी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष कुन किम ने संवाददाताओं को बताया कि कैसीनो के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल कर्मियों और हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर भेजा गया है। (वार्ता/स्पूतनिक)

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More