घृणास्पद बोल और कट्टरता की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं : डोभाल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज कहा कि संकुचित और संकीर्ण लक्ष्यों को हासिल करने के लिए घृणास्पद बयानों और कट्टरता के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। डोभाल ने मंगलवार को यहां भारत और इंडोनेशिया के उलेमाओं तथा इस्लामिक विद्वानों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे मोटे तथा संकीर्ण लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लोकतंत्र में घृणास्पद बयानों, भेदभाव, दुष्प्रचार, धोखा देने, हिंसा, टकराव और धर्म के दुरूपयोग के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों को इस्लाम में निहित मूल सहिष्णुता तथा उदारता के सिद्धांतों के बारे में शिक्षित तथा जागरूक बनाने में उलेमाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवाओं पर ध्यान दिये जाने की जरूरत है और इस मामले में उलेमा की भूमिका केन्द्रीय है। युवाओं को अक्सर कट्टरपंथ से जोड़ने की कोशिश की जाती है। लेकिन यदि उनकी ऊर्जा सही दिशा में इस्तेमाल की जाती है। तो वे परिवर्तन के वाहक तथा समाज में प्रगति के स्तंभ बन सकते हैं। डोभाल ने कहा कि सरकारी संस्थानों को भी नकारात्मकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ एक होकर आगे आना चाहिए तथा उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा करनी चाहिए। उलेमा समाज के साथ अंदर तक जुड़े रहते हैं इसलिए वे इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि चरमपंथ तथा आतंकवाद इस्लाम के खिलाफ है क्योंकि इस्लाम का मतलब शांति और कल्याण है। उन्होंने कहा कि इस तरह की ताकतों का विरोध करने को धर्म के साथ टकराव के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इंडोनेशिया के राजनैतिक, विधि और सुरक्षा मामलों के मंत्री डा़ मोहम्मद महफूद डोभाल के निमंत्रण पर इन दिनों यहां आये हुए हैं। उनके साथ उलेमा और विभिन्न इस्लामिक विद्वानों का एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी आया हुआ है। डोभाल ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया दोनों ही आतंकवाद तथा अलगाववाद की समस्या से जूझते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने इन चुनौतियों पर एक हद तक काबू पा लिया है। लेकिन सीमा पार आतंकवाद और ISIS प्रेरित आतंकवाद अभी भी खतरा बने हुए हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए नागरिक समाज का सहयोग जरूरी है।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More