नशा सेहत के लिए ख़तरनाक तो क्यों न लें छोड़ने की शपथ

जीवन को हां कहकर सभी पति दीर्घायु प्राप्त करें

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। भारत समृद्धि संस्था के अंतर्गत राजधानी की महिलाओं ने करवा चौथ की पूर्व संध्या पर लोक गीत, लोक नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया तथा सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वह अपने रिश्तेदारों अपने परिवार के लोगों तथा अपने आस-पड़ोस के लोगों को जागरूक करेंगे, की वो करवा चौथ के दिन किसी भी प्रकार का नशा ना करें और जीवन में समृद्धि आयु की वृद्धि के इस पर्व में जीवन की रक्षा के संकल्प के साथ अपनी अपनी पत्नियों का पावन व्रत में साथ दें। सर्वविदित है भारत वर्ष में मनाया जाने वाला करवा चौथ का पर्व पत्नियां अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। निश्चित रूप से यह सौभाग्य का त्योहार है निर्जला व्रत रखकर महिलाएं परिवार विशेष तौर पर पति की दीर्घायु की प्रार्थना करते हैं।

कार्यक्रम में सभी की सौभाग्य की कामना के साथ दिन प्रतिदिन होते महिलाओं के अत्याचार के प्रति जागरूकता पूर्ण बातें की गई तथा गीतों कविताओं और नृत्य श्रृंखला के द्वारा सभी ने अपने मनोभावों को व्यक्त किया। भारत भूमि में किसी भी महिला का शोषण ना हो हर घर से नशे का नाश हो और हिंदुस्तान नशा मुक्त बने इस का सभी ने संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्था की तरफ से गीता गुप्ता, गायत्री, गीता वर्मा ,शिल्पी खन्ना, प्रीति गुप्ता ,शैली ,अंशु श्रीवास्तव, रेनू त्रिपाठी, रजनी पांडे प्रीति त्रिपाठी, रजनी खरे, रीना त्रिपाठी इत्यादि ने प्रतिभाग किया। भारत समृद्धि संस्था की तरफ से देश भर की सभी महिलाओं को करवा चौथ की बहुत-बहुत बधाई मंच के माध्यम से देते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More