यूपी  बदायूं में बंदरों का खौफ, छत से गिरा मासूत, मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के जगत गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों के एक झुंड ने पांच साल के एक बच्चे को घर की छत से गिरा दिया। लड़के निखिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। निखिल के पिता नेकरम के मुताबिक, लड़का छत पर अकेला खेल रहा था, तभी बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। बच्चा जान बचाने की कोशिश में भागने लगा और इस दौरान वह छत से गिर गया और बेहोश हो गया।

अलापुर पुलिस स्टेशन के SHO  संजय सिंह ने कहा, एक बच्चे की घर की छत से गिरने से मौत हो गई। उसके परिवार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया। यह एक दुर्घटना थी। इससे पहले 31 अगस्त को कस्बे के कादर चौक पर बंदर के हमले में 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई थी। वहीं जुलाई में बंदरों से बचने के प्रयास में 35 वर्षीय महिला की भी घर की छत से गिरने से मौत हो गई थी। (BNE)

 

Uttar Pradesh

निरीक्षण के दौरान झांसी DRM की दो टूक- ‘सुरक्षा एवं साफ-सफाई में लापरवाही क़तई बर्दाश्त नहीं’

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खैरार- भीमसेन रेल खंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण हरपालपुर, महोबा, खैरार, रागौल, भरुआसुमेरपुर, घाटमपुर तथा भीमसेन स्टेशन का भी किया सघन जाँच मज़दूर दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खैरार-भीमसेन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया […]

Read More
Loksabha Ran Uttar Pradesh

कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी : नरेन्द्र

प्रधानमंत्री मोदी ने आगरा में विशाल जनसभा को किया संबोधित बोले मोदी – कांग्रेस आये दिन बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करती है सपा कर रही है यादवों और पिछड़ों के साथ विश्वासघात : मोदी ओबीसी का हक छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहता है इंडी गठबंधन : मोदी शहजादे की एक्स-रे मशीन बहन-बेटियों के […]

Read More
Uttar Pradesh

अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले कईयों का हुआ खात्मा पर नाम अभी भी चर्चा में

  ए अहमद सौदागर लखनऊ। जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले बख्शी भंडारी, श्रीप्रकाश शुक्ला, मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी, रमेश कालिया या फिर भरी अदालत में हुई जीवा की हत्या। यह तो महज बानगी भर नाम हैं और भी यूपी में कुछ ऐसे नाम अपराध की दुनिया में शामिल हैं जिसके नाम ज़ुबान पर […]

Read More