बच्चे की मौत पर योगी का सपा पर हमला

Gorakhpur

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान हुए हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और प्रशासन को आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मासूम बच्चे की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से संवेदना के शब्द तक नहीं आए। योगी ने कहा कि प्रशासन से आरोपियों को खोजने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने दावा किया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

सपा पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला

गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले माफिया और अपराधियों का प्रभाव था, जबकि मौजूदा सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

योगी ने रोड शो के दौरान बच्चे की मौत का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि आखिर उस मासूम की क्या गलती थी? उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

akhilesh yadav roadshow gorakhpur

वन विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वन विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखी। खबर के मुताबिक, इस परियोजना पर करीब 491 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अपनी सरकार का पक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के संदर्भ में राजनीतिक बयान दिया।

यूपी में अखिलेश या मायावती से गठबंधन होगा या नहीं? जानें असदुद्दीन औवैसी ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में क्या-क्या बताया - India TV Hindi

कैसे हुआ था 13 वर्षीय बच्चे के साथ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के झारखंडी इलाके में बुधवार को जेसीबी की चपेट में आने से 13 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। वह चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के राजधानी गांव निवासी भाजपा नेता ओंकार सिंह का बेटा था।

परिजनों का आरोप है कि जेसीबी अखिलेश यादव के रोड शो से लौट रही थी। हादसे के बाद घायल बच्चे को इलाज के लिए एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

विश्व विरासत सप्ताह पर आज स्मारकों में फ्री एंट्री

19 नवंबर की वो हार आज भी रुलाती है, जब ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा था करोड़ों भारतीयों का सपना

लखनऊ में STF की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा

 

 

 

New Delhi
homeslider National

विश्व विरासत सप्ताह पर आज स्मारकों में फ्री एंट्री

New Delhi: अगर आप देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से देखना चाहते हैं, तो 19 नवंबर का दिन आपके लिए खास है। विश्व विरासत सप्ताह की शुरुआत के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण वाले स्मारकों में आज पर्यटकों को प्रवेश शुल्क से छूट दी गई है। इसका मतलब है […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ में STF की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा

वांछित गैंग का सरगना बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं गिरफ्तार Lucknow: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने 50 हजार रुपये के इनामी और घोषित गैंग सरगना बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित कंबाइंड हॉस्पिटल परिसर के साइकिल स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। STF की इस कार्रवाई […]

Read More
New Delhi
homeslider National

‘जन्मदिन मुबारक शेरनी!’ प्रियंका गांधी ने दादी इंदिरा को किया याद

New Delhi: देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के मौके पर उन्हें याद करने वालों का सिलसिला जारी है। इस खास अवसर पर कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। प्रियंका ने बचपन की एक तस्वीर साझा की, जिसमें […]

Read More