मेटा के अलर्ट पर 6 मिनट में पहुंची पुलिस

फंदे से झूलती युवती की बचाई जान

ए अहमद सौदागर

Lucknow : सोशल मीडिया पर सुसाइड का वीडियो पोस्ट कर आत्महत्या करने जा रही 24 वर्षीय युवती को गोरखपुर पुलिस ने महज 6 मिनट में पहुंचकर बचा लिया। पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को मेटा कंपनी से मिले अलर्ट पर यह त्वरित कार्रवाई हुई।

यूपी के गोरखपुर जिले के थाना खोराबार निवासी 24 वर्षीय गृहणी ने बीती रात पति से झगड़े के बाद अवसाद में आकर छत के पंखे में दुपट्टे का फंदा बनाकर वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वीडियो पर लिखा था कि – माँ पापा मुझे माफ कर देना, शायद मेरी पसंद गलत थी।

रात 10.16 बजे मेटा कंपनी ने ई-मेल के जरिये डीजीपी मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को अलर्ट भेजा।डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर मुख्यालय ने तुरंत नंबर ट्रेस कर लोकेशन निकाली और गोरखपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना खोराबार के थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह व एसआई शुभम शर्मा व आरक्षी मुकेश और महिला आरक्षी प्रतिमा सिंह महज 6 मिनट में युवती के घर पहुंच गए। परिजनों को साथ लेकर टीम कमरे में पहुंची तो दरवाजा आधा खुला था। युवती गले में फंदा कस चुकी थी और हाथ-पैर मार रही थी। पुलिसकर्मियों ने फौरन फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और प्राथमिक उपचार दिया।

होश में आने पर युवती ने बताया कि पति से विवाद के बाद मानसिक तनाव में यह कदम उठाया था। काउंसलिंग के बाद उसने भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार जताया।

यूपी पुलिस और मेटा के बीच 2022 से यह व्यवस्था चल रही है। फेसबुक या इंस्टा पर सुसाइड पोस्ट आते ही मेटा अलर्ट भेजता है। 1 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2026 के बीच ऐसे 4011 लोगों की जान यूपी पुलिस बचा चुकी है। इस पहल के लिए यूपी पुलिस को प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड -2025 और अन्य अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

प्रयागराज: दस हजार रुपए की रिश्वत लेते फील्ड अफसर और दलाल ट्रैप

शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व पर सुरक्षा की तैयारी पूरी

बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाले आरक्षी को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

कैफे मालिक शिवा शर्मा मौत कांड: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा के सीने में छिपा राज

दिल्ली में शुरू हुई ग्लोबल थ्रिलर फिल्म ‘लिबरेशन’ की शूटिंग

CJI सूर्यकांत ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार, 13 अक्टूबर को सुनवाई

सोनौली में दो महिला तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए मूल्य का कपड़ा बरामद

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

प्रयागराज: दस हजार रुपए की रिश्वत लेते फील्ड अफसर और दलाल ट्रैप

एंटी करप्शन संगठन की प्रयागराज टीम नें की कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी करप्शन संगठन ने प्रयागराज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, रानीगंज, प्रतापगढ़ के फील्ड ऑफिसर और उसके प्राइवेट दलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

कैफे मालिक शिवा शर्मा मौत कांड: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा के सीने में छिपा राज

माडल श्रद्धा दुबे का कनेक्शन खंगालेगी पुलिस, श्रद्धा पर हजरतगंज कोतवाली में दर्ज है हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमे ऊंची रसूख की शह पर करती थी कैफे संचालक को ब्लैकमेल? गिरफ्तारी के बाद सच आएगा सामने, शरीर पर मिले घाव ही घाव ए अहमद सौदागर Hazratganj : क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन […]

Spread the love
Read More
Bharatpur
Crime News homeslider Rajasthan

भरतपुर में खनन विवाद में हिंसा, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

पत्नी ने लगाया फायरिंग कर हत्या करने का का आरोप Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर जिले में खनन विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात […]

Spread the love
Read More