बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाले आरक्षी को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

सिपाही के हौसले को सलाम करते हुए पुलिस आयुक्त तरूण गाबा ने प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर नवाजा

ए अहमद सौदागर

Lucknow : महानगर क्षेत्र स्थित डंडहिया मार्केट में रविवार को पत्नी के साथ सब्जी लेने गए सेक्टर सी निवासी अनिल लांबा अचानक गश खाकर गिर पड़े। सड़क पर गिरते ही वह बेहोश हो गए। तभी रहीम नगर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी संदीप यादव पहुंच गए।

उनकी हालत गंभीर देख संदीप यादव मुंह में सांस देने के साथ सीने पर दबाव देना शुरू किया।

सिपाही संदीप यादव की मेहनत रंग लाई और चंद मिनटों में ही बुजुर्ग अनिल लांबा की तबीयत सामान्य होने लगी।
हालत सामान्य होते ही संदीप उन्हें पानी पिलाया और कुर्सी पर बैठाकर हवा दी। इसी दौरान बुजुर्ग अनिल लांबा का बेटा सिद्धान्त भी मौके पर पहुंच गया और उन्हें घर ले गया। परिजनों ने आरक्षी संदीप यादव को खूब दुआएं दी। इसकी खबर पुलिस मिलते ही सीपीआर देकर बुजुर्ग की जान बचाने वाले आरक्षी संदीप यादव की अफसरों ने जमकर सराहना की।

आरक्षी संदीप यादव के हौसले को सलाम करते हुए पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा ने सोमवार को अपने दफ्तर में बुलाया और प्रशस्ति पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित करते हुए कहा कि सिर्फ संदीप यादव ही नहीं बल्कि हर पुलिसकर्मियों को कर्तव्य है कि वह अच्छे कार्य कर पुलिस महकमे का मान बढ़ाएं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

त्योहार और शादी का सीजन: भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी

कैफे मालिक शिवा शर्मा मौत कांड: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा के सीने में छिपा राज

पार्षद प्रतिनिधि को बुलाकर कालोनी वासियों ने सड़कों की दुर्दशा दिखाई

भारद्वाज फाउंडेशन के निःशुल्क शिविर में 400 से अधिक मरीजों को मिला इलाज

दिल्ली में शुरू हुई ग्लोबल थ्रिलर फिल्म ‘लिबरेशन’ की शूटिंग

राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CEC के इस्तीफे की मांग

एसटीएफ नें 50 हजार के इनामी इरफान उर्फ पुरबिया को मुरादाबाद से गिरफ्तार

एसटीएफ नें 50 हजार के इनामी इरफान उर्फ पुरबिया को मुरादाबाद से गिरफ्तार

 

Spread the love

One thought on “बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाले आरक्षी को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित”

Comments are closed.

Astrology Uttar Pradesh

शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व पर सुरक्षा की तैयारी पूरी

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा महिला पुलिसकर्मी भी संभालेंगी कमान, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद ए अहमद सौदागर Lucknow : शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन कस ली है। जहां-जहां पूजा पंडाल लगेंगे वहां-वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

कैफे मालिक शिवा शर्मा मौत कांड: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा के सीने में छिपा राज

माडल श्रद्धा दुबे का कनेक्शन खंगालेगी पुलिस, श्रद्धा पर हजरतगंज कोतवाली में दर्ज है हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमे ऊंची रसूख की शह पर करती थी कैफे संचालक को ब्लैकमेल? गिरफ्तारी के बाद सच आएगा सामने, शरीर पर मिले घाव ही घाव ए अहमद सौदागर Hazratganj : क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन […]

Spread the love
Read More