भाग्य, समृद्धि और शांति के प्रतीक हैं हथेली पर बने चतुर्भुज

Palm

Palm हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बने हर निशान का अपना अलग महत्व बताया गया है। कुछ चिह्नों को भाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, तो कुछ जीवन की परेशानियों के प्रभाव को कम करने वाले माने जाते हैं। ऐसा ही एक खास निशान है चौकोर या आयताकार चतुर्भुज। मान्यता है कि हथेली की किसी रेखा पर बना यह चिह्न उसके शुभ प्रभावों को बढ़ाने और अशुभ प्रभावों को कम करने का संकेत देता है। आइए जानते हैं हथेली पर बने चतुर्भुज का क्या है महत्व और यह आपके जीवन से जुड़े कौन से संकेत देता है।

आपके हाथ की हथेली में भी कई तरह के निशान बने होगें, जिनका कोई अर्थ आपको शायद न पता हो या आपने कभी इन निशानों पर गौर ही न किया हो। ध्यान से देखिए, अपनी हथेली को, क्या इसमें चौकोर या आयताकार बॉक्स बने हुए हैं?

सुख की संख्या को कई गुना बढ़ा देते हैं ये चिह्न

अगर आपके हाथ की किसी भी रेखा पर ये चौकोर निशान बने हैं तो उस रेखा के शुभ प्रभावों में वृद्धि कर देते हैं। वह रेखा आपके जीवन में जितने सुख प्रदान करती ये निशान उन सुखों की संख्या को कई गुना बढ़ा देते हैं।

कम हो जाता है अशुभ परिणामों का असर

अगर आपकी हथेली की कोई रेखा अशुभ स्थिति में है और उस पर यह चौकोर चिह्न बने हैं तो इस स्थिति में उस रेखा से मिलनेवाले अशुभ परिणामों की संख्या घट जाती है। अशुभ रेखा का नकारात्मक प्रभाव कम होता है।

ये भी पढें

रविवार को ग्रहों का कैसा रहेगा प्रभाव, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

टूटी हुई रेखा पर चतुर्भुज का प्रभाव

हथेली में कोई रेखा टूटी या कटी हुई या अस्पष्ट होती है तो कई स्थितियों में इसके विपरीत प्रभाव जातक के जीवन में देखने को मिलते हैं। यदि ऐसी रेखा पर चौकोर निशान या चतुर्भुज बन जाता है तो यह सभी बुरे प्रभावों के असर को कम कर देता है।

जीवन की सुगमता का कारण है यह

टूटी हुई जीवन रेखा पर यदि चौकोर निशान बन जाए तो जातक के जीवन में आनेवाले शारीरिक कष्ट कम हो जाते हैं। जीवन पहले के मुकाबले सुगम हो जाता है।

मानसिक शांति दिलाता है चतुर्भुज

जातक की हथेली में बनी अत्यधिक लंबी मस्तिष्क रेखा मानसिक असंतोष का कारण बनती है। ऐसी मस्तिष्क रेखा पर यदि चतुर्भज बन जाता है तो मासिक परेशानी और विकारों से व्यक्ति को मुक्ति मिल जाती है।

किस्मत चमका देता है चतुर्भुज

जहां तक भाग्य रेखा की बात है तो यह रेखा सभी के हाथ में स्पष्ट रूप से नजर नहीं आती है। अगर आपकी हथेली में भी भाग्य रेखा टूटी हुई और अस्पष्ट है, साथ ही उस पर चतुर्भज के निशान बन रहे हैं तो ये निशान आपकी किस्मत को चमकाने में मददगार होते हैं। संघर्ष जरूर करना पड़ता है पर किस्मत आप पर मेहरबान होती है।

ये भी पढें

गरुड़ पुराण में भूत-प्रेत और मृत्यु के बाद आत्मा का रहस्य

हृदय रेखा पर चतुर्भुज का असर

अगर आपके हाथ की हृदय रेखा पर चौकोर या आयताकर निशान बना है तो यह आपकी बढ़ी हुई मानसिक शक्ति को दर्शाता है। वहीं, अशुभ स्थिति में बनी हृदय रेखा के कारण दिल से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा रहता है, अगर ऐसी रेखा पर चतुर्भुज बन जाए तो जातक का घातक रोगों से बचाव होता है।

हथेली पर बने पर्वत और उन पर चतुर्भुज का प्रभाव

अब बात करते हैं हथेली पर स्थित पर्वतों पर बने चतुर्भुज की। हथेली के किसी भी पर्वत पर बना चतुर्भुज अच्छा परिणाम देता है, सिर्फ शुक्र पर्वत को छोड़कर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र पर्वत पर बने चतुर्भुज शुक्र से मिलने वाले लाभ को कम कर देते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

निर्वाण पीठाधीश्वर स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज का महाप्रयाण

J-20 की स्टील्थ तकनीक पर सवाल, कोटिंग से बढ़ेगा खतरा

बंथरा: तेज रफ्तार कंटेनर के चालक ने मां-बेटी को कुचला

फरेंदा वृद्धाश्रम में लगा निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

परिसीमन बिल पर NCP (SP) के समर्थन की चर्चा, सुप्रिया सुले पर नजरें

परिसीमन बिल पर NCP (SP) के समर्थन की चर्चा, सुप्रिया सुले पर नजरें

Horoscope
Astrology homeslider

रविवार को ग्रहों का कैसा रहेगा प्रभाव, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope आज इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, धन और सफलता के बनेंगे योग मेष : कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकले आ सकती है। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा। वृषभ : […]

Read More
Bikaner
homeslider Religion

निर्वाण पीठाधीश्वर स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज का महाप्रयाण

आचार्य संजय तिवारी Bikaner: सनातन धर्म के आकाश से एक और दिव्य नक्षत्र अस्त हो गया। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर, निर्वाण पीठाधीश्वर, बीकानेर राजगुरु स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज का 74 वर्ष की आयु में दिल्ली में ब्रह्मलीन होना, केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं, एक जीवंत वैदिक परम्परा का मौन हो […]

Read More
New Delhi
Religion

गरुड़ पुराण में भूत-प्रेत और मृत्यु के बाद आत्मा का रहस्य

New Delhi: मृत्यु के बाद इंसान की आत्मा का क्या होता है? क्या अधूरी इच्छाएं किसी आत्मा को भटकने के लिए मजबूर करती हैं? भूत-प्रेत और आत्माओं से जुड़े ऐसे सवाल सदियों से लोगों की जिज्ञासा का विषय रहे हैं। अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों में मृत्यु के बाद जीवन को लेकर कई तरह की धारणाएं […]

Read More