
एंटी करप्शन संगठन की प्रयागराज टीम नें की कड़ी कार्रवाई
ए अहमद सौदागर
Lucknow : एंटी करप्शन संगठन ने प्रयागराज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, रानीगंज, प्रतापगढ़ के फील्ड ऑफिसर और उसके प्राइवेट दलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता विजयकांत बिंद निवासी सुजाहा, थाना रानीगंज, प्रतापगढ़ ने शिकायत की थी कि स्वीकृत लोन की शेष धनराशि बरामद कराने की रिपोर्ट लगाने के बदले फील्ड ऑफिसर पैसों की मांग कर रहा है।
शिकायत पर निरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आज विन्ध्यवासिनी बालिका इंटर कॉलेज, रामापुर के सामने हाईवे पर ट्रैप किया। हरिश्चंद्र चौरसिया – फील्ड ऑफिसर, यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, रानीगंज, प्रतापगढ़ निवासी रंजौली, थाना मुगरा बादशाहपुर, जौनपुर व आजाद सरोज – प्राइवेट व्यक्ति, पुत्र स्व. शंकर लाल, निवासी रंजौली, थाना मुगरा बादशाहपुर, जौनपुर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व पर सुरक्षा की तैयारी पूरी
बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाले आरक्षी को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित
कैफे मालिक शिवा शर्मा मौत कांड: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा के सीने में छिपा राज
त्योहार और शादी का सीजन: भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी
पार्षद प्रतिनिधि को बुलाकर कालोनी वासियों ने सड़कों की दुर्दशा दिखाई

