महराजगंज जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: महराजगंज जनपद में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से भ्रमण कर वहां की आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लें। साथ ही, संवेदनशील एवं कमजोर मतदाता क्षेत्रों को चिह्नित कर उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।

ये भी पढें

बनीकोडर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर बांटी दवाएं

इसके अतिरिक्त, EVM वीवीपैट के संचालन, मॉक पोल की प्रक्रिया तथा मतदान दिवस पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों व अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया है। सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा निर्वाचन संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

गोमतीनगर और सआदतगंज के बाद अब गोलियों से गूंजा सुशांत गोल्फ सिटी

आजम खान: आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती

बनीकोडर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर बांटी दवाएं

 

 

 

Politics Uttar Pradesh

संजय निषाद को चुनौती देने वाले राजभर ने CM योगी से की मुलाकात, दोनों बेटे भी रहे मौजूद

Lucknow:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। खासकर NDA के सहयोगी दलों के बीच सीटों को लेकर दावेदारी का दौर शुरू हो गया है। आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और निषाद पार्टी के बीच जारी खींचतान के बीच सुभासपा […]

Read More
National Politics

अखिलेश यादव पहले भगवान राम से माफी मांगें, फिर काशी-मथुरा जाएं: ब्रजेश पाठक

Brajesh Pathak:  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आजम खान हों या असदुद्दीन ओवैसी, उत्तर प्रदेश में किसी की भी दाल गलने वाली नहीं है। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन धर्म की घोर विरोधी […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

27 नवंबर को गोंडा पहुंचेंगे योगी, छात्रों को बांटेंगे टैबलेट

Gonda: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को गोंडा जिले के दौरे पर पहुंच सकते हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बेलसर ब्लॉक की न्याय पंचायत माधवपुर के ग्राम पंचायत ठड़क्कीपट्टी में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही अधिकारियों […]

Read More