Barabanki: रविवार को विकासखंड बनीकोडर के ग्राम पूरे निहाल, पोस्ट दरोगा किठूरी में MS हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, कुर्सी रोड, लखनऊ की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच एवं दवाओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बनीकोडर शशिकांत वर्मा मौजूद रहे। उन्होंने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन बेहद सराहनीय पहल है। इससे जरूरतमंद लोगों को अपने गांव के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती हैं। उन्होंने लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा आयुष्मान भारत योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी। इस दौरान डॉ. ब्रजभूषण वर्मा, डॉ. शक्ति सिंह, डॉ. हर्षिता सिंह एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुवर्णा जिंदल सहित अन्य चिकित्सकीय कर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इसके साथ ही लोगों को आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देते हुए आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं एवं लाभों के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले डॉ. विशाल एवं वीरेंद्र कुमार के प्रति एमएस हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की पूरी टीम ने हृदय से आभार व्यक्त किया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा गया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
आयुष्मान अस्पतालों के ICU की होगी जांच, मरीजों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने लिया निर्णय
लखनऊ में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, उमड़े श्रद्धालु
अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्याय- मुख्यमंत्री
