
बंदियों को मिलेगा मानसिक स्वास्थ्य परामर्श
ए अहमद सौदागर
Lucknow : जिला कारागार में बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य, कल्याण और पुनर्वास के लिये मनोसामाजिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के सहयोग से स्थापित किया गया है।
उद्घाटन महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें P.C. मीना ने किया। इस दौरान डीआईजी लखनऊ परिक्षेत्र डॉ. रामधनी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने बंदियों को केंद्र की सुविधाओं और उद्देश्यों की जानकारी दी। इसका उद्देश्य बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य सहयोग, मनोसामाजिक परामर्श और समाज में पुनर्समावेशन के लिये सहायता उपलब्ध कराना है।
NDA मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी
कार्यक्रम में वरिष्ठ जेल अधीक्षक आर.के. जायसवाल, जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, सुनील दत्त मिश्रा, अभय शुक्ला सहित विभाग के अधिकारी और विश्वविद्यालय के दीपेन्द्र सिंह, शक्ति प्रकाश और देविका राजे मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद महानिदेशक ने अस्पताल वार्ड का निरीक्षण किया, भर्ती बंदियों से संवाद कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और फल वितरित किये। इसके बाद महिला बैरक का भ्रमण कर महिला बंदियों की समस्यायें सुनीं और उनके साथ रह रहे बच्चों को फल दिये।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
आज ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य
महाकुंभ 2025 पर डॉक्यूमेंट्री के नाम पर 7 करोड़ की ठगी
NDA मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी
महराजगंज में सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
UPI पर शुल्क कटौती को लेकर नौतनवां में व्यापारियों ने जताया विरोध
नाना पाटेकर के निधन पर राज ठाकरे भावुक, बोले- उनकी कमी हमेशा खलेगी
बलरामपुर में दिन में ही रात जैसा नजारा, तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश

