सांप ने डंसा, गलत इंजेक्शन से बिगड़ी चार साल के बच्चे की हालत

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सांप के डंसने के बाद चार साल के बच्चे को एंटी वेनम की जगह एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा दिया गया और दो गोलियां देकर घर भेज दिया गया। घर पहुंचने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई। बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 10 दिन तक इलाज और वेंटिलेटर सपोर्ट के बाद उसकी जान बच सकी।

मामला कैला देवी थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव का है। गांव निवासी अबुल हसन के चार वर्षीय बेटे को करीब 10 दिन पहले घर के आंगन में खेलते समय सांप ने डस लिया था। बताया गया कि बच्चे का कंचा एक गड्ढे में चला गया था। उसे निकालने के लिए जैसे ही बच्चे ने गड्ढे में उंगली डाली, अंदर मौजूद सांप ने उसे डस लिया।

जिला अस्पताल में इलाज को लेकर गंभीर आरोप

परिजन बच्चे को तुरंत संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। परिवार का आरोप है कि वहां तैनात फार्मासिस्ट ने बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के बजाय एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पर्चा लिख दिया।

ये भी पढें

मौत के बाद भी जीती गोला, मिले 66 हजार से ज्यादा वोट

इसके बाद बच्चे को अस्पताल के एक कमरे में ले जाया गया, जहां परिजनों के अनुसार उसे सांप के काटने पर दिए जाने वाले एंटी वेनम के बजाय एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। परिवार का कहना है कि बच्चे को दो गोलियां देने के बाद घर भेज दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में बच्चे को सांप के काटने की बात पर भी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया।

हालत बिगड़ी तो निजी अस्पताल में कराया भर्ती

घर पहुंचने के कुछ समय बाद बच्चे की हालत और खराब होने लगी। उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद परिजन उसे संभल के हसीना बेगम अस्पताल लेकर पहुंचे। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल वेंटिलेटर पर रखा। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के समय बच्चे की सांस बेहद कमजोर थी। इलाज के दौरान उसे निमोनिया की समस्या भी हुई, लेकिन मेडिकल टीम ने लगातार उपचार जारी रखा।

सातवें दिन बच्चे ने हिलाए पैर, परिवार में जगी उम्मीद

बच्चे की मां के मुताबिक, शुरुआती दिनों में उसकी हालत बेहद गंभीर थी और पूरा परिवार चिंतित था। इलाज के करीब सातवें दिन बच्चे ने पैर हिलाने शुरू किए, जिसके बाद परिवार को उसके ठीक होने की उम्मीद जगी।

इसके बाद धीरे-धीरे बच्चे की हालत में सुधार होने लगा। करीब 10 दिन के इलाज के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से विदा करते समय डॉक्टरों और स्टाफ ने बच्चे को फूल-मालाएं पहनाईं। परिवार के लिए यह बेहद भावुक पल था।

मामले में फार्मासिस्ट निलंबित

सरकारी अस्पताल में सांप के डंसने के बाद बच्चे को एंटी वेनम की जगह एंटी रेबीज इंजेक्शन दिए जाने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में कार्रवाई शुरू हुई। मामला शासन स्तर तक पहुंचने के बाद जांच के निर्देश दिए गए।

ये भी पढें

नन्ही उम्र, बड़ा कारनामा: सात साल की अनामिका ने पूरी की 30 KM दौड़

संभल के जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजकर जांच कराई। जांच के बाद परिजनों की शिकायत में लगाए गए आरोपों और फार्मासिस्ट मनोज कुमार की भूमिका को लेकर कार्रवाई की गई। इसके बाद फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया गया।

अब स्वस्थ होकर घर लौटा मासूम

बच्चे के पिता ने सरकारी अस्पताल में इलाज को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि अगर समय पर सही उपचार मिलता तो बच्चे की हालत इतनी गंभीर नहीं होती। वहीं, परिवार ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ का आभार जताया, जहां बच्चे का करीब 10 दिन तक इलाज चला।

वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझने के बाद अब चार साल का मासूम स्वस्थ होकर अपने घर लौट आया है। इस पूरे मामले ने सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और इलाज में लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नुसरत भरूचा अस्पताल में भर्ती, बाली हादसे में रीढ़ की हड्डी में आई चोट

गांधी जयंती पर नौतनवां में शान से लहराया 105 फीट ऊंचा तिरंगा

खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पाकिस्तानी पायलट के भारत में विमान उड़ाने पर क्या हैं नियम? जानिए पूरी जानकारी

प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी जयकेश त्रिपाठी को नम आंखों से अंतिम विदाई,

 

 

Lucknow
Crime News

अलीगंज: प्रेमी आरक्षी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई थी अनुराग शुक्ला की हत्या

पत्नी सहित पांच हत्यारोपी गिरफ्तार, पति को रास्ते से हटाने के लिए छह लाख रुपए में तय की थी सुपारी चार मोबाइल फोन व एक हजार 360 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया चौराहे के पास केन्द्रीय भवन के गेट के पास बीती 28 अक्टूबर 2026 की रात जिस […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

फरेंदा से डॉ. निशांत त्रिपाठी को मिल सकता है निषाद पार्टी का टिकट?

19 वर्षों तक सरकारी अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके डॉ. निशांत त्रिपाठी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के नेतृत्व की जमकर की सराहना संजय निषाद के मंच से दिखाई मजबूत राजनीतिक दावेदारी, 2027 को लेकर बढ़ी चर्चाएं फरेंदा में संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन के मंच से रखी अपनी राजनीतिक विचारधारा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

अमरोहा बहुचर्चित गैंगरेप कांड: अब CO पंकज त्यागी सहित 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हसनपुर क्षेत्र के एक फार्महाउस पर हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow:  बीते 22-23 सितंबर 2026 को अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस में बंधक बनाकर हरियाणा निवासी 23 वर्षीय युवती से पुलिस द्वारा किए गए गैंगरेप के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शासन के आदेश पर CO पंकज त्यागी […]

Read More