पुलिस ने कराई वीडियोग्राफी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
ए अहमद सौदागर
Lucknow: काकोरी क्षेत्र के जलियामऊ गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को मकान की छत में लगे कुंडे में रस्सी के सहारे लटका मिलने से गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते तमाम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घरवालों की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
काकोरी क्षेत्र स्थित जलियामऊ गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू धीमान पुत्र जगरूक कोरी मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है सोनू की चार साल पहले शादी हुई थी और वह अपने माता-पिता से अलग रहता था। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि मृतक की पत्नी लाली उर्फ विटान काकोरी के दुर्गागंज स्थित अपने मायके गई हुई थी और सोनू घर पर अकेला था।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान शुक्रवार को वह किसी बात को लेकर मकान की छत में लगे कुंडे में रस्सी के सहारे खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी अपने भाई सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंची और उसकी मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
छठ पर घर लौटना मुश्किल, ट्रेनें फुल और हवाई किराया आसमान पर
मुस्तैदी छठ महापर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सस्पेंस बरकरार, रामलला के दर्शन को लेकर दिया गोलमोल जवाब
