विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन

Lucknow:  जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय T20 क्रिकेट टीम में चयन होने पर युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम भावुक हैं। भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का बचपन का सपना अब साकार होने जा रहा है। विप्रज ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनके लिए भारतीय टीम में जगह बनाना किसी सपने के सच होने जैसा है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से ताल्लुक रखने वाले विप्रज निगम को BCCI ने चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है। नागोया में 28 सितंबर से शुरू होने वाले मुकाबलों में विप्रज भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान हैं।

नीली जर्सी पहनने का था बचपन से सपना

भारतीय टीम में चयन के बाद विप्रज निगम ने कहा कि बचपन से ही उनका सपना भारतीय क्रिकेट टीम की नीली जर्सी पहनकर देश के लिए खेलना था। अब एशियन गेम्स के लिए चयन के साथ यह सपना पूरा होने जा रहा है।

जापान रवाना होने से पहले घर पहुंचे विप्रज ने कहा कि इस उपलब्धि की खुशी को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि ईश्वर पर विश्वास और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी का सपना जरूर पूरा होता है।

ये भी पढें

T20I रैंकिंग में अय्यर को बड़ा फायदा, ईशान को नुकसान

रोहित शर्मा को मानते हैं अपना पसंदीदा क्रिकेटर

विप्रज निगम ने बताया कि रोहित शर्मा उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। वह रोहित से कई बार मिल चुके हैं और उनसे क्रिकेट से जुड़े टिप्स भी लेते रहे हैं। भारतीय टीम में चयन के बाद विप्रज के लिए यह मौका बेहद खास है।

एशियन गेम्स के साथ ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी चयन

विप्रज निगम को एशियन गेम्स के अलावा ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है। यह सीरीज 11 अक्टूबर से पुडुचेरी में खेली जाएगी।

ऐसी है एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम शामिल हैं।

अब सबसे दिलचस्प सवाल यह होगा कि एशियन गेम्स में विप्रज निगम को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं। हालांकि, फिलहाल भारतीय टीम के स्क्वॉड में शामिल होना ही उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। आईपीएल में भी विप्रज ने अपनी गेंदबाजी के मुकाबले बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। अब एशियन गेम्स में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आजमगढ़ बंधक कांड: बच्चों की जान बचाने के लिए पुलिस ने की फोर्स एंट्री, आरोपी की मौत

थिएटर से फिल्मों तक का सफर, श्रीधरन के निधन से कला जगत स्तब्ध

कैंसर को हराकर पायलट बनी विवेक की बेटी, अब नेपाली फिल्म में करेंगी डेब्यू

एशियन गेम्स में अधिकृत चिकित्सक के रूप में जापान जायेंगे डॉ मनोज

आजमगढ़ में पूजा करा रही पत्नी और दो पंडितों को पति ने गोलियों से भूना

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन

Comments are closed.

Sports

T20I रैंकिंग में अय्यर को बड़ा फायदा, ईशान को नुकसान

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष T20 इंटरनेशनल और वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ी छलांग लगाई है। अय्यर सात पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 627 रेटिंग अंक हैं। अय्यर ने […]

Spread the love
Read More
Sports

एशियन गेम्स में अधिकृत चिकित्सक के रूप में जापान जायेंगे डॉ मनोज

Varanasi: वाराणसी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और स्वास्थ्य लेखक डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव,भारतीय कुश्ती संघ की तरफ़ से जापान में प्रस्तावित एशियन गेम्स मे आफिसियल चिकित्सक के रूप में जापान जा रहे हैं। जापान में 19 सितम्बर से चार अक्टूबर तक एशियन गेम्स चलेगा । चार अक्टूबर को समापन समारोह आयोजित होगा।विदित है कि डॉ मनोज […]

Spread the love
Read More
Sports

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में जीता पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

Shreyas Iyer: भारत ने मंगलवार को जापान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मुकाबले में रोमांचक अंदाज में दो रन से जीत दर्ज की। बारिश के कारण यह मैच महज पांच-पांच ओवर का कर दिया गया था। दोनों टीमों के बीच यह पहली बार कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी […]

Spread the love
Read More