भरत तिवारी के घर पहुंचे भोजपुर जिले के DM और SP

परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

सुरक्षा से लेकर अनुकंपा नौकरी तक मदद का आश्वासन !

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Bharat Tiwari: भोजपुर के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में दिवंगत भरत तिवारी के पैतृक आवास पर भोजपुर के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और SP अवधेश दीक्षित पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने भरत तिवारी के माता-पिता, भाई और भाभी से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया।

मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। साथ ही परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके घर पर पुलिस गार्ड तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार के प्रावधानों के तहत अनुकंपा के आधार पर नौकरी और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढें

गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम

इसके अलावा बिलौटी गांव में स्मारक परिसर में मिट्टी भरवाने तथा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल किए जाने की बात सामने आई है।

भरत तिवारी की मौत से जुड़े मामले को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में कई सवाल हैं। ऐसे में DM और SP का सीधे गांव पहुंचकर परिजनों से मिलना प्रशासन की संवेदनशीलता और सहायता के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों एवं पशु क्रूरता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया

मायावती और आकाश को नसीहत देने से पहले सपा अपने अतीत में झांके

आज मनाई जा रही वराह जयंती, जानें भगवान विष्णु के वराह अवतार की महिमा

गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम

हरतालिका तीज व्रत कल, जानें पूजा का पूरा विधि-विधान

 

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

तालकटोरा: चोर समझकर लोगों ने दौड़ाया तो युवक ने छत से लगाई छलांग, मौत

मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही मृतक की राजाजीपुरम में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: तालकटोरा थाना क्षेत्र राजाजीपुरम में एक युवक मकान घुस आया। आसपास के लोगों ने देखा तो वह मकान की छत से छलांग लगा दी। युवक को छत से कूदने पर लोग भाग खड़े हुए और इसकी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

कानपुर के ICD परिसर में दुर्गा प्रतिमा खंडित

रात में मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप Kanpur: शहर के जूही-फजलगंज स्थित भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड के अंतर्देशीय कंटेनर डिपो परिसर में स्थित मंदिर में बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिसर में कार्यरत कर्मचारियों और अन्य लोगों में नाराजगी है। […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Politics

स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत पर बड़ा अपडेट

Swatantra Bhardwaj: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब मंगलवार, 15 सितंबर को अपना आदेश सुनाएगी। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कोर्ट स्वतंत्र भारद्वाज को जमानत […]

Spread the love
Read More