
इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर
बारा बिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow: राजधानी लखनऊ में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार सुबह कृष्णानगर के LDA कालोनी सेक्टर बी मजदूर रामबाबू मौर्या की गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी इसी थाना क्षेत्र के बारा बिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में एक 27 वर्षीय महिला की सिर कूच कर बेरहमी से हत्या कर हत्यारों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। उसका खून से लथपथ शव एक दुकान के बरामदे में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन शुरू की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजा।
ये भी पढें
पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के जरिए से शव की पहचान कराने का प्रयास किया तो उसकी शिनाख्त इसी इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय राधा के रूप में हुई। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि महिला अक्सर शराब के नशे में घूमती रहती थी। यह भी बताया जा रहा है कि महिला का पति भी साथ रहता था, लेकिन घटना के बाद से उसका कुछ पता नहीं है। जांच पड़ताल में जुटे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। मृतका की पहचान कृष्णानगर क्षेत्र की रहने वाली 27 वर्षीय राधा के रूप में हुई है।
मंगलवार सुबह बारा बिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट की ओर से गुजर रहे राहगीरों ने खून से लथपथ एक महिला का पड़ा शव देख कर सहम गए और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। महिला के सिर से खून बह रहा था, इससे यही लग रहा है कि कातिलों ने विरोध करने पर किसी भारी वस्तु से वारकर उसे मौत की नींद सुलाने के बाद मौके से भाग निकले।
ये भी पढें
बताया जा रहा है कि मृतका के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और ऐसा लग रहा था कि शव को घसीटकर वहां लाया गया फिर हत्या को साजिश का रूप देने के लिए शव को एक बरामदे रख दिया गया।
बताया जा रहा है कि मृतका के पैर और कपड़ों पर मिटटी लगी हुई थी और पैर में खरोंच भी दिखाई दे रही थी। सिर कूचा हुआ था। कृष्णानगर पुलिस आसपास में लगे CCTV कैमरे चेक किए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
सर्विलांस और CCTV फुटेज से जांच-पड़ताल
कृष्णानगर पुलिस की टीम हत्यारों की तलाश में जुटी है। साथ ही सर्विलांस टीम भी घटनास्थल के आसपास सक्रिय रहे। कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर चिन्हित कर रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि आसपास में रहने वाले लोगों से जानकारी एकत्र की गई तो पता चला कि महिला एक व्यक्ति के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
2027 का चुनाव आते ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा में है मधुमिता हत्याकांड
एक्सीीडेंट से भयभीत थी सिया, ब्रेक तक टूट गए थे
अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी

