कारागार विभाग में जूनियर के अंडर में काम कर रहे सीनियर

 हेड वार्डर से डिप्टी जेलर पद पर प्रोन्नति का मामला

प्रमोशन नहीं मिलने से हेड वार्डर संवर्ग में व्याप्त व्यापक आक्रोश

Lucknow: प्रदेश के कारागार विभाग की महिमा अपरंपार है। इस विभाग में अधिकारियों की मनमाने रवैए की वजह से जूनियर हेड वार्डर के अंडर में सीनियर हेड वार्डर काम कर रहे है। मामला न्यायालय में जाने के बाद न्यायालय ने प्रोन्नति प्रक्रिया को गलत ठहराते हुए गलत ढंग से किए गए प्रमोशनों को निरस्त कर दिया।

मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की वजह से विभाग में हेड वार्डर से डिप्टी जेलर पद पर प्रोन्नति की प्रक्रिया को रोक दिया गया है। इस निर्णय की वजह से दर्जनों  की संख्या में हेड वार्डर प्रोन्नति पाए बगैर ही सेवानिवृत हो रहे हैं। उधर विभाग के आला अफसर इस गंभीर मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विभाग में वर्ष 2021 में 16.12.2021 को हेड वार्डर से डिप्टी जेलर पद पर प्रोन्नति प्रक्रिया हुई। इस प्रक्रिया में विभाग के करीब 69 हेड वार्डर का डिप्टी जेलर पद पर प्रोन्नति दी गई। इसी प्रकार वर्ष 2023 में 21.02.2023 को प्रोन्नति कमेटी की बैठक हुई।

ये भी पढें

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

इसमें करीब 95 हेड वार्डर को डिप्टी जेलर पद प्रोन्नत कर दिया गया। इस प्रोन्नति प्रक्रिया में हुई मनमानी को लेकर एक कर्मी न्यायालय की शरण में चला गया। न्यायालय की शरण में गए कर्मी का आरोप था कि विभागीय अधिकारियों ने मनमानी करते हुए सीनियर हेड वार्डर के बजाए जूनियर हेड वार्डरों को प्रमोशन दे दिया गया।

सूत्रों का कहना है कि न्यायालय ने पदोन्नति गलत पाए जाने पर निरस्त करके जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति कार्यवाही किए जाने की जानकारी राज्य सरकार के अधिवक्ता आनंद कुमार सिंह ने कोर्ट को दी गई जबकि अभी तक किसी भी जूनियर महिला हेड वॉर्डर की पदोन्नति निरस्त नहीं हुई है जिसका शपथ पत्र न्यायालय में लगाया जाना है।

केवल तारीख बढ़ाई जा रही है। वहीं जूनियर महिला हेड वार्डर 16.12.2021 से डिप्टी जेलर हैं जबकि सीनियर अभी भी हेड जेल वार्डर बने हुए हैं। उन्हीं जूनियर डिप्टी जेलरों का हेड वार्डरों का सहायक बनाया जा रहा है। विभाग के इस कार्यप्रणाली से हेड वार्डर संवर्ग के कर्मियों में खासा आक्रोश व्याप्त है।

विभाग में वसूली के लिए चर्चित AIG जेल नहीं उठाते फोन

जूनियर के अंडर में सीनियर हेड वार्डरों के काम करने के संबंध में जब कारागार विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था संभाल रहे अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन धर्मेंद्र कुमार से CUG (9454418152) नंबर पर बात करने का प्रयास  किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।

बताया गया है विभाग में जेलों और अधिकारियों से वसूली के लिए चर्चित AIG जेल प्रशासन को जेलों की व्यवस्थाओं से कोई लेना देना ही नहीं है। विभाग की जानकारी नहीं होने की वजह से वह फोन ही नहीं उठाते हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों महानिदेशक कारागार ने जेलों पर डिप्टी जेलरों की संख्या की कमी को देखते हुए जेल अधीक्षकों को निर्देश दिया था कि वह हेड वार्डरों से डिप्टी जेलर का काम ले सकते है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल से लेकर आटा प्याज तक पर टूटी महंगाई

नहर में डूब रही महिला के लिए ‘देवदूत’ बने दो छात्र, जान की परवाह किए बिना बचाया जीवन

‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए रणवीर सिंह, BMW के साथ किया बड़ा ऐलान

मुकेश अंबानी महिलाओं की हिमायत में उतरे

मोहनलालगंज: केबिल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, तीन चोर गिरफ्तार

 

2 thoughts on “ कारागार विभाग में जूनियर के अंडर में काम कर रहे सीनियर

Comments are closed.

Lucknow
Politics Uttar Pradesh

नीली ड्रेस को लेकर केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई के नए ड्रेस कोड को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सपा की छात्र सभा की ओर से नीली टी-शर्ट और जींस को नई पहचान के तौर पर अपनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस फैसले पर सवाल उठाने शुरू […]

Read More
Education Uttar Pradesh

68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आवास

आयोग के आदेश का पालन किए जाने उठाई मांग Lucknow: 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षण संबंधी मामले में शनिवार को अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार उनका मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से अंतिम निर्णय […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

चीनी मिल संघ के रिटायर प्रधान प्रबंधक ने किया करोड़ों का गोलमाल!

भ्रष्टाचारी विनोद अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहा शासन चीनी मिल संघ में नियमित और सेवानिवृत कार्यकाल में किया गोलमाल भ्रष्ट अफसर को एसीएस गन्ना और संघ की प्रबंध निदेशक का संरक्षण Lucknow:  प्रदेश के चीनी एवं गन्ना विकास विभाग में भ्रष्टाचारी अफसर के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाए संरक्षण दिया जा रहा […]

Read More