
घटना को अंजाम देने के बाद काफी दिनों से फरार चल रहा था आरोपी
ए अहमद सौदागर
Lucknow : साढ़े चार लाख रुपए की अवैध वसूली के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी महेंद्र यादव को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी पिछले कुछ दिनों से पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता था।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मारपीट कर खून-खराबा और जबरन साढ़े चार लाख रुपए की वसूली के मामले में चिनहट क्षेत्र के लौलाई का पुरवा गांव निवासी 34 वर्षीय महेंद्र यादव पुत्र महावीर यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट की गई थी। उन्होंने बताया कि उसके बाद से आरोपित फरार चल रहा था।
गणेशोत्सव में बियॉन्ड स्नैक की खास एंट्री, केले के चिप्स ने बटोरीं सुर्खियां
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस मामले अदालत ने आरोपी को दबोचने के लिए वारंट जारी किया था। अदालत के आदेश का पालन करते हुए फरार चल रहे वारंटी की तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और कांस्टेबल प्रदीप तिवारी तलाश कर रहे थे कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फरार चल रहा आरोपित महेंद्र यादव गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव के पास मौजूद है और वह कहीं भागने की फिराक में है।
इस सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह कांस्टेबल प्रदीप कुमार तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर आरोपित को धरदबोचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
₹1,499 में Jio Bharat 4G फोन,छह महीने का रिचार्ज फ्री
₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, JioFinance ने लॉन्च किया JioSilver
सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार
मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार
भारत की मेजबानी में हुई बिम्सटेक बैठक, टेरर फंडिंग रोकने पर मंथन
दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट
Bigg Boss 20 से बाहर ईशा रिखी बोलीं- ‘मुश्किल थे पिछले कुछ महीने’
हाईजैक अलर्ट से इजरायल में मचा हड़कंप, दुबई से आ रही फ्लाइट का बदला रूट
कल से बदलेंगे पैसे से जुड़े नियम, हो जाइए तैयार

