Bigg Boss 20 से बाहर ईशा रिखी बोलीं- ‘मुश्किल थे पिछले कुछ महीने’

Bigg Boss 20: पंजाबी रैपर बादशाह से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रह चुकीं ईशा रिखी ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की थी। शो में उनकी एंट्री के बाद दर्शकों के बीच उनके निजी जीवन और बादशाह के साथ रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई। हालांकि, तीन सप्ताह के सफर के बाद कम वोट मिलने के चलते ईशा को शो से बाहर होना पड़ा।

शो से बाहर आते ही ईशा ने शेयर किया पोस्ट

‘बिग बॉस 20’ से बाहर होने के बाद ईशा रिखी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बिग बॉस के घर में बिताए तीन हफ्तों को याद करते हुए अपने फैंस और आलोचकों दोनों का शुक्रिया अदा किया।

ईशा ने लिखा कि बिग बॉस के घर में उन्होंने कई भावनाएं, चुनौतियां, हंसी और ऐसी यादें अनुभव कीं, जो हमेशा उनके साथ रहेंगी। शो से बाहर आने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि लोगों का प्यार और सपोर्ट उनकी जिंदगी में कितना मायने रखता है। उन्होंने उन लोगों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनका समर्थन नहीं किया। ईशा ने कहा कि वह हर किसी की राय के लिए आभारी हैं।

ये भी पढें

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

‘पिछले कुछ महीने बिल्कुल आसान नहीं थे’

ईशा ने अपने पोस्ट में अपने निजी संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीने उनके लिए आसान नहीं रहे। अभिनेत्री के मुताबिक, इस दौरान उनका इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ और कई जगहों पर वह खुद को ठीक से एक्सप्रेस करने में संघर्ष करती रहीं। उन्होंने यह भी कहा कि कई मौकों पर वह कुछ करना चाहती थीं, लेकिन वैसा नहीं कर पाईं।

तीन हफ्तों में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर

ईशा रिखी से दर्शकों को शो में काफी उम्मीदें थीं। उनकी एंट्री के बाद माना जा रहा था कि शो में उनके निजी जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, तीन हफ्तों के दौरान उनका गेम दर्शकों के बीच उस तरह जगह नहीं बना पाया और उन्हें कम वोट मिले।

एलिमिनेशन के बाद अब ईशा ने अपने अनुभव को सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है। उनके बयान के बाद फैंस के बीच उनके बिग बॉस सफर और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

इंडिया गठबंधन की अहम बैठक शुरू, चुनाव आयोग और SIR पर बनेगी रणनीति

हाईजैक अलर्ट से इजरायल में मचा हड़कंप, दुबई से आ रही फ्लाइट का बदला रूट

पितृ पक्ष: पूर्वजों को याद करने का पर्व

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 

 

Spread the love

Entertainment

‘धुरंधर’ की सफलता के बीच वायरल हुआ रोहित शेट्टी का पुराना बयान

Bollywood News :  बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की सफलता और रणवीर के दमदार अभिनय ने एक बार फिर उनके स्टारडम को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। इसी बीच निर्देशक रोहित शेट्टी का करीब दो साल पुराना एक इंटरव्यू सोशल मीडिया और फिल्मी […]

Spread the love
Read More
Kanpur
Entertainment

‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो से छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

Kanpur: स्थानीय देशी भाषा, लोक संस्कृति और क्षेत्रीय (लोकल) प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो के ऑडिशन प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। शो का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करना है, जो संसाधनों और उचित अवसर के अभाव में अपनी […]

Spread the love
Read More
Entertainment

जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ऋचा ने दिया बेटे को जन्म

Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल के परिवार में इस समय खुशी का माहौल है। घर में नन्हे मेहमान के आने से परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश हैं। जुबिन भी फिलहाल अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अभी तय नहीं किया बेटे का नाम जुबिन नौटियाल ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में अपने […]

Spread the love
Read More