ब्रेकअप ने खोला पेपर लीक का राज, MPSC के अधिकारियों तक पहुंची जांच

पेपर लीक का बड़ा खुलासा

Mumbai:  महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की Drug Inspector परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दोसितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में पेपर लीक के पीछे एक बड़े नेटवर्क की आशंका भी जताई जा रही है।

कोचिंग संचालक के जरिए सामने आई पेपर लीक की कड़ी

क्राइम ब्रांच की जांच के मुताबिक, उम्मीदवार रितुजा पाटील और गौरव पाटील के बीच प्रेम संबंध थे। आरोप है कि रितुजा ने अपने पिता अमृत पाटील से परीक्षा का पेपर हासिल करने की बात कही। इसके बाद अमृत पाटील कथित बिचौलिए प्रवीण पाटील के संपर्क में आया।

प्रवीण नंदुरबार में कोचिंग क्लास चलाता है। जांच में करीब पांच लाख रुपये के कथित लेन-देन की जानकारी सामने आई है। पुलिस को शक है कि पूरी डील करीब 12 लाख रुपये में हुई थी। हालांकि, जांच आगे बढ़ने पर रकम और लेन-देन से जुड़े नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

नंदुरबार कनेक्शन ने बढ़ाया शक

पुलिस के मुताबिक, प्रवीण पाटील, अमृत पाटील और MPSC से जुड़े कुछ अधिकारी नंदुरबार से जुड़े हुए हैं। इसी कनेक्शन ने जांच एजेंसियों का शक और गहरा कर दिया है। क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक की कड़ी सिर्फ इसी परीक्षा तक सीमित थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था।

ब्रेकअप के बाद सामने आया पेपर लीक का राज

इस मामले की सबसे दिलचस्प कड़ी गौरव पाटील से जुड़ी बताई जा रही है। जांच के मुताबिक, परीक्षा से करीब दो दिन पहले पेपर लीक हुआ था। गौरव ने कथित तौर पर सोशल मीडिया से जुड़े ऋषिकेश गांगुर्दे से संपर्क किया और उसे लीक हुए पेपर की जानकारी दी।

ये भी पढें

आयुर्वेद की विरासत को आधुनिक अध्ययन और पंचकर्म से आगे बढ़ा रहे डॉ. श्रीयश दूबे

पुलिस के अनुसार, गौरव और रितुजा के बीच ब्रेकअप के बाद गौरव ने MPSC को पेपर लीक की जानकारी देने का फैसला किया। इसी दौरान उसने कथित तौर पर लीक पेपर की कॉपी होने की बात भी बताई। इसी सूचना के बाद मामले की जांच आगे बढ़ी।

MPSC के अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

मामले में MPSC से जुड़े तीन अधिकारियों के नाम सामने आए हैं—विश्वेश्वर नकटे, गोपाल मराठे और अभिजीत लेंडवे। पुलिस इनकी भूमिका की जांच कर रही है। कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि रितुजा पाटील को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।

12 लाख की डील और बड़े नेटवर्क की तलाश

अब क्राइम ब्रांच कई सवालों के जवाब तलाश रही है—पेपर परीक्षा से दो दिन पहले आयोग से बाहर कैसे आया? पेपर किन-किन लोगों तक पहुंचा? कथित 12 लाख रुपये की डील में कौन-कौन शामिल था? पांच लाख रुपये के लेन-देन का संबंध किससे था? और क्या इससे पहले भी किसी परीक्षा के पेपर लीक किए गए? गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पेपर लीक की पूरी कड़ी और संभावित अन्य आरोपियों के नाम सामने आने की उम्मीद है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आयुर्वेद की विरासत को आधुनिक अध्ययन और पंचकर्म से आगे बढ़ा रहे डॉ. श्रीयश दूबे

INDIGO उड़ान में हड़कम्प, सफाई के दौरान मिला था ‘BOMB’ लिखा टिश्यू पेपर

नेपाल में बाढ़: नागढुंगा और भीमढुंगा नाका से निकलने वाले वाहनों को काठमांडू में रोका गया

बारावफात और रक्षाबंधन को लेकर परतावल बाजार में DM-SP ने किया फ्लैग मार्च

नेपाल के रसुआ जिले में बाढ़ से हुई भीषण तबाही को देखते हुए महराजगंज में बढ़ाई गई सतर्कता

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

चौक: नाले में गिरा युवक बची जान, अस्पताल में भर्ती

हेरिटेज अस्पताल के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : ठाकुरगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बीते साल नाले में गिरकर सुरेश लोधी की जान चली गई थी। इसके बाद भी जारी नगर निगम की लापरवाही से शहर में कई जगह खुले नाले हादसों का सबब बन रहे हैं। शनिवार को चौक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बरेली: बिहार से अफीम तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 ए अहमद सौदागर Lucknow: ANTF यूनिट बरेली ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को पांच किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीस लाख रुपए बताई जा रही है। ANTF टीम को इनके पास से पांच किलो अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में पशु तस्करों ने किया था दीपक गुप्ता का अपहरण

हत्या के मामले में फरार चल व बदमाश रामपुर से गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने गोरखपुर में पशु तस्करी के दौरान दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में वांछित शातिर पशु तस्कर को रामपुर से गिरफ्तार किया है। STF के अनुसार 8 अक्टूबर को थाना पिपराइच, गोरखपुर के मुकदमें में वांछित […]

Spread the love
Read More