
किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात
सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर
ए अहमद सौदागर
Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP की राजधानी लखनऊ में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने जोन के सभी DCP, ACP और इंस्पेक्टरों को खास एहतियात बरतने की हिदायत दी है। इस निर्देश के बाद रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त तेज कर दी है। वहीं खूफिया एजेंसियां भी चौकन्ना हो गई है। लोगों से संदेह होने पर स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर राजधानी लखनऊ की पुलिस चौकन्ना हो गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक सभी जोन के संवेदनशील स्थलों की निगरानी तेज करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई किसी तरह की अफवाह न फैला सके इसके लिए पुलिस अफसरों को खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने सभी जोन के DCP, ACP और इंस्पेक्टरों को सोशल मीडिया पर गहनता से नजर रखने के लिए कहा है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रमुख बाजारों एवं रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों तथा उसके आसपास गश्त तेज कर दी गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यहां की इंटेलिजेंस एजेंसियों की भी जवाबदेही तय की गई है। सर्विलांस पर भी सक्रियता बरती जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
दशहरा-दीपावली और छठ पर्व पर भारत-नेपाल सीमा अलर्ट, यात्रियों की सघन जांच
चौक: नाले में गिरा युवक बची जान, अस्पताल में भर्ती
दशहरा, दीपावली और छठ पर नेपाल के 17 सीमा नाकों पर बढ़ी चौकसी
अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला
IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें
बरेली: बिहार से अफीम तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत
आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
संतान को मत कोसिए, अपने कर्म याद कीजिए

