बरेली: बिहार से अफीम तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 ए अहमद सौदागर

Lucknow: ANTF यूनिट बरेली ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को पांच किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीस लाख रुपए बताई जा रही है।

ANTF टीम को इनके पास से पांच किलो अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन व 220 रुपए की नकदी बरामद हुई है। ANTF टीम प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक शनिवार को उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बदायूं जिले अलापुर मियाऊ रोड होते हुए कुछ तस्कर अवैध अफीम लेकर कहीं बेचने के लिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर कांस्टेबल अंकित यादव, कांस्टेबल सौरभ चौधरी, कांस्टेबल कुश कुमार, कांस्टेबल रसरविन्द्र चौधरी, कांस्टेबल नीरज चौधरी, कांस्टेबल विनीत कुमार, महिला कांस्टेबल रिजवाना के अलावा स्थानीय पुलिस उपनिरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी अजय कुंडू और सर्विलांस टीम के मुख्य आरक्षी अजय कुमार व मुख्य आरक्षी अश्विनी कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र स्थित कुन्दन नंगला गांव निवासी धर्मवीर सिंह यादव पुत्र ओमप्रकाश व बिहार राज्य के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित वजीरगंज गांव निवासी अमित विश्वकर्मा पुत्र स्व अनिल विश्वकर्मा बताया।

ये भी पढें

रावण की बेटी कौन थी ?

ANTF टीम के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के तस्कर हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो बिहार राज्य के गया के रहने वाला जो बड़ा सप्लायर है और वह पेशे से डॉक्टर है। उसी के इशारे पर इस गोरखधंधे को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। ANTF टीम को इनके पास से पांच किलो अवैध अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीस लाख रुपए बताई जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, ट्रेनें रद्द और मेट्रो स्टेशन बंद, दीपके की दो टूक

देश में गृहयुद्ध की बात करने वाले कथित नेटवर्क पर उठे सवाल

DG कारागार पीसी मीना ने सेवा स्मृति’ स्मारिका का किया विमोचन

देश में गृहयुद्ध की बात करने वाले कथित नेटवर्क पर उठे सवाल

 

 

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

वीरेंद्र चौधरी का जिला कांग्रेस कमेटी ने किया भव्य स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Pharenda: कांग्रेस विधान मंडल दल के नए नेता और फरेंदा के लोकप्रिय विधायक विनोद चौधरी का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में औपचारिक स्वागत किया गया और आशा व्यक्त की गई कि अब विधानसभा में महाराजगंज की समस्याओं को लेकर मुखर आवाज गूंजेगी। विजय सिंह एडवोकेट ने […]

Spread the love
Read More
nayalook ak
Politics Uttar Pradesh

Gorakhpur शिक्षक MLC चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिए निर्देश

गोरखपुर में अखिलेश यादव ने दिया सपा नेताओं को यह संदेश  Gorakhpur : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों और आगामी शिक्षक MLC चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। देवरिया से लखनऊ लौटने के दौरान शुक्रवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी बंद रहे दिल्ली के मेट्रो स्टेशन? अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दिल्ली में बंद रहे मेट्रो स्टेशन? अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के मद्देनजर मेट्रो और रेल […]

Spread the love
Read More