युवाओं के लिए खुशखबरी, एक लाख को छह माह में ही नौकरीः योगी

Yogi

One lakh jobs : मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में नवचयनित 3446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) व 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद युवाओं को संबोधित करते हुआ कहा कि सरकार ने नौ साल में लगभग 9.30 लाख से अधिक युवाओं को बिना भेदभाव के नौकरियां दी है। अगले छह माह में सरकार एक लाख युवाओं को नौकरियां देने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने नवचयनितों से कहा कि सरकार ने पारदर्शी नियुक्ति दी है तो आप भी इसका लाभ प्रदेश, भावी पीढ़ी और देश को दें।

योगी ने कहा कि हमारे आयोग व बोर्ड पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया से बिना भेदभाव, आरक्षण नियमों का पालन करते हुए योग्य अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुसार सफलतापूर्वक नियुक्ति पत्र दिला रहे हैं। यह प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री ने आयोग व बोर्डों के अधिकारियों से कहा कि आपके कार्यों में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। यदि हमने स्वतंत्रता दी है तो समय से परिणाम लाइए। अधियाचन जाने के बाद परिणाम आने में छह महीने से अधिक नहीं लगना चाहिए। एक महीने के अंदर विज्ञापन और अगले दो महीने के अंदर परीक्षा कराएं। प्रक्रिया को सहज-सरल बनाएं, जिससे युवा अपनी ऊर्जा का लाभ दे सके। सीएम ने 9 साल में पारदर्शी नियुक्तियों को डबल इंजन सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस दौरान सरकार ने 9.30 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई है। किसी भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता।

नौजवानों की दुश्मन थी पिछली सरकार

CM ने 2017 से पहले यूपी बोर्ड की परीक्षा की दुर्दशा भी बताई और कहा कि तीन महीने परीक्षा और तीन महीने परिणाम आने में लगते थे। फिर अगले तीन महीने त्योहारों के बीच प्रवेश प्रक्रिया चलती थी। बच्चों को पढ़ाई के लिए तीन महीने भी नहीं मिल पाते थे। नौजवानों की दुश्मन सपा सरकार नकल करवाती थी और नौजवानों को किसी लायक नहीं छोड़ती थी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

7,968 करोड़ रुपये से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

चिनहट: बारावफात पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दुबग्गा: कैमरामैन के साथ हुई लूटकांड का पर्दाफाश, चार लुटेरे गिरफ्तार

हरिद्वार तक विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

फैशन या तिरंगे का सम्मान? उर्वशी रौतेला के गाउन ने फिर छेड़ी पुरानी बहस

अनोखे अंदाज में दिखी डोंट बी शाइ’ की यंग और कूल गैंग, आलिया ने शेयर किया पोस्टर

कनाडा का पलटवार कितना भारी पड़ेगा? ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ जवाबी रणनीति तैयार

 

Spread the love

Uttar Pradesh

DG कारागार पीसी मीना ने सेवा स्मृति’ स्मारिका का किया विमोचन

ए अहमद सौदागर Lucknow : कारागार सेवानिवृत्त पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी में महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने वार्षिक स्मारिका ‘सेवा स्मृति’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक SP सिंह पुंढीर ने मुख्य अतिथि पीसी मीना का सम्मान किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महामंत्री आरसी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में पशु तस्करों ने किया था दीपक गुप्ता का अपहरण

हत्या के मामले में फरार चल व बदमाश रामपुर से गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने गोरखपुर में पशु तस्करी के दौरान दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में वांछित शातिर पशु तस्कर को रामपुर से गिरफ्तार किया है। STF के अनुसार 8 अक्टूबर को थाना पिपराइच, गोरखपुर के मुकदमें में वांछित […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

हाइब्रिड बीजों से सरसों की खेती को मिलेगी नई ताकत, जानें किसानों के अनुभव

हाइब्रिड बीजों से बढ़ सकती है सरसों की पैदावार, राजस्थान और हरियाणा के किसानों को मिल सकते हैं बेहतर नतीजे New Delhi : अक्टूबर 2026। सरसों की बुवाई का सीजन नजदीक आते ही किसानों के लिए बेहतर बीजों का चयन और वैज्ञानिक तरीके से खेती करना अहम हो गया है। फिक्की और सीसीएस एनआईएएम की […]

Spread the love
Read More