दुबग्गा: कैमरामैन के साथ हुई लूटकांड का पर्दाफाश, चार लुटेरे गिरफ्तार

लूट का कैमरा व घटना में इस्तेमाल इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow : दुबग्गा थाना क्षेत्र के जिल्लापुर रोड जेहटा के पास सुनसान जगह पर लेजाकर कैमरामैन मनीष भारती को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर चार लुटेरों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस को इनके पास से एक कैमरा, दो फ़्लैश, दो डिकी लाईट बैटरी, कैमरा के अन्य उपकरण के अलावा घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय की टीम को सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र में लुटेरों का एक गैंग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मंडरा रहा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से चार लोगों को धरदबोचा।

इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय के मुताबिक पकड़े गए चारों बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम अमीनाबाद थाना क्षेत्र राज होटल निवासी हेमंत सोनकर पुत्र गोपाल सोनकर, सैरपुर थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम रोड निवासी सार्थक पांडेय पुत्र लक्ष्मीकांत पांडेय, रहीमाबाद क्षेत्र स्थित अटिया गांव निवासी अजय कुमार पुत्र संतोष कुमार व ससपन रहीमाबाद निवासी कुलदीप मिश्रा पुत्र ब्रजमोहन बताया। इंस्पेक्टर का कहना है कि इन्हीं लोगों ने 17 अगस्त 2026 की रात दुबग्गा निवासी कैमरामैन मनीष भारती को फर्जी सट्टा बुक करवाकर सुनसान जगह पर लेजाकर लूटपाट की थी। पुलिस को इनके पास से लूटा गया कैमरा व उसके उपकरण के अलावा घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

हरिद्वार तक विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

गुस्से में पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, हत्या के बाद पति हुआ फरार

फैशन या तिरंगे का सम्मान? उर्वशी रौतेला के गाउन ने फिर छेड़ी पुरानी बहस

दिल्ली में H1N1 के बढ़ते केस से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बड़ी बैठक

वैश्विक उथल-पुथल के बीच अडिग भारत-रूस दोस्ती, रणनीतिक संबंध और मजबूत

राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला, अब भारतीय कंपनियां बनाएंगी DRDO की मिसाइलें

 

 

Spread the love

2 thoughts on “दुबग्गा: कैमरामैन के साथ हुई लूटकांड का पर्दाफाश, चार लुटेरे गिरफ्तार”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में पशु तस्करों ने किया था दीपक गुप्ता का अपहरण

हत्या के मामले में फरार चल व बदमाश रामपुर से गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने गोरखपुर में पशु तस्करी के दौरान दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में वांछित शातिर पशु तस्कर को रामपुर से गिरफ्तार किया है। STF के अनुसार 8 अक्टूबर को थाना पिपराइच, गोरखपुर के मुकदमें में वांछित […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

तीन हत्याओं से दहला कृष्णानगर: नशे में हुआ विवाद… युवक की सिर कूच कर हत्या

भोला खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कनौसी की घटना, साथी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार, खोज में पुलिस की चार टीमें रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow: कृष्णानगर क्षेत्र में तीन हत्या कर हत्यारों ने पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दे डाली। भोला खेड़ा पुलिस चौकी से कुछ […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर 10 टन कद्दू के बीज बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 टन कद्दू के बीजों की खेप बरामद की है। सोनौली सीमा क्षेत्र के श्यामकाट-जसवल के पास हुई इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप मच गया है। बरामद बीजों की अनुमानित कीमत लाखों रुपये […]

Spread the love
Read More