जब बेटियां साथ खड़ी हुईं तो मुश्किलों ने भी घुटने टेक दिए

Maharajganj

साल 2017 में अमन मणि की जीत ने यह साबित कर दिया

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: 2017 में समाजवादी पार्टी से टिकट कटने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महराजगंज जिले की नौतनवां सीट से मैदान में उतरे अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी भारी बहुमत से चुनाव जीत गए थे।

अपनी पत्नी सारा सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद अमन मणि ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के कुंवर कौशल किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को 32 हजार 478 मतों के भारी अंतर से हराया था। इसका श्रेय अमन मणि की बहनों तनुश्री और अलंकृता को जाता है। इन दोनों ने उनके प्रचार कार्य की कमान संभाली थी। अमनमणि के पिता अमरमणि त्रिपाठी और मां मधुमणि वर्ष 2003 में कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

ये भी पढें

युवाओं के लिए खुशखबरी, एक लाख को छह माह में ही नौकरीः योगी

अमर मणि नौतनवां से चार बार विधायक रह चुके हैं। बता दें कि अमर मणि त्रिपाठी का पूरा कुनबा उन दिनों एक बड़ी त्रासदी में गुजर रहा था ऐसे अमर मणि की बड़ी बेटी तनुश्री मणि और छोटी बेटी अलंकृता मणि ने 2017 में के आम चुनाव में जेल में बंद अमन मणि के चुनाव की कमान संभाली और वे भारी मतों से विजई हुए Maharajganj ।

Maharajganj उस समय इन दोनों बेटियों को नौतनवां की सम्मानित जनता ने हाथों-हाथ लिया और उन्हें आशिर्वाद देकर अमन मणि को विजयी बनाया। जहां तक हमें याद है कि जब तनुश्री मणि और अलंकृता मणि मैदान में उतरीं तो उन्होंने जनता सिर्फ एक ही बात रखी कि आज हम दोनों बहनें अनाथ हो गए हैं मां,भाई और पिता सभी जेल में हैं आप ही हमारे मां-बाप और भाई हैं आप से हमें काफी उम्मीदें हैं की आप लोग अपने बेटी और बहन की तरह आशिर्वाद देंगे। हब हम दोनों बहनों का कोई सहारा नहीं है। जनता विशेषकर महिलाओं उनकी बातों को आत्मसात किया और उनके आंसू पोंछे और उन्हें भरपूर आशिर्वाद दिया और अमन मणि निर्दल प्रत्याशी होते हुए भी भारी बहुमत से चुनाव जीत गए।

ये भी पढें

रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या? 27 या 28 अगस्त, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

2022 में बहुजन समाज पार्टी ने अमन मणि पर दांव लगाया और वे चुनाव तो हारे ही बल्कि तीसरे स्थान चले गए। 2022 के चुनाव निषाद पार्टी- भाजपा गठबंधन से चुनाव में उतरे ऋषि त्रिपाठी 90 हजार से अधिक मत पाकर विजयी रहे। कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह 74 हजार से अधिक मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे और अमन मणि त्रिपाठी 46 हजार से अधिक मत पाकर तीसरे स्थान पर चले गए।

2027 में एक बार फिर इन्हीं तीनों नेताओं के बीच मुकाबला होने वाला पर किसको किस पार्टी से टिकट मिलेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन ये तीनों नेता टिकट पाने के एड़ी से चोटी एक कर दिए हैं। वैसे इस बार चौंकाने वाले परिणाम आने की आशंका जताई जा रही है?

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चीनी की कीमतों में उछाल, 64 रुपये किलो हुआ खुदरा भाव; सरकार ने कसी नकेल

ईरान से कारोबार पड़ा भारी! अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया बैन

आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ?

 

 

 

 

 

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

दशहरा-दीपावली और छठ पर्व पर भारत-नेपाल सीमा अलर्ट, यात्रियों की सघन जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोनौली सीमा से आने-जाने वाले यात्रियों की जांच तेज कर दी गई है। SSB और पुलिस के जवान सीमा पर मुस्तैद हैं और जांच के बाद ही यात्रियों को आवागमन की अनुमति दी जा […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चौक: नाले में गिरा युवक बची जान, अस्पताल में भर्ती

हेरिटेज अस्पताल के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : ठाकुरगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बीते साल नाले में गिरकर सुरेश लोधी की जान चली गई थी। इसके बाद भी जारी नगर निगम की लापरवाही से शहर में कई जगह खुले नाले हादसों का सबब बन रहे हैं। शनिवार को चौक […]

Spread the love
Read More