चिनहट: बारावफात पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Lucknow DCP पूर्वी, SP विभूतिखंड की अगुवाई में इंस्पेक्टर चिनहट ने भारी फोर्स के साथ शांति-व्यवस्था के लिए पैदल गश्त किया

ए अहमद सौदागर

Lucknow : 12 रबी उल अव्वल ( बारावफात ) में शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, SP विभूतिखंड सौम्या पांडेय की अगुवाई में सोमवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने भारी फोर्स के साथ पूरे चिनहट कस्बे में पैदल गश्त किया।

12 रबी उल अव्वल यानी बारावफात पर्व पर किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसके मद्देनजर कस्बा चिनहट में सोमवार को DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, SP विभूतिखंड सौम्या पांडेय, इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा और एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने बारावफात पर्व का जुलूस कहां से शुरू होकर कहां जाकर संपन्न होगा, सुरक्षा के लिहाज से पूरे रास्तों का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान DCP पूर्वी ने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मातहत किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतेंगे।
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी पुलिस कर्मी की लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
वहीं इस दौरान जुलूस निकालने वाली कमेटी से भी बातचीत की और दोनों समुदायों से मिलकर उन्होंने मिलजुलकर पर्व मनाने की अपील की।

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के इस मोहल्लों में रहेगी पांच घंटे बिजली कटौती

शिवपुरी चिनहट उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह 11 से शाम चार बजे तक बंद रहेगी बिजली 11 केवी लाइन के अनुरक्षण का होगा कार्य, समय से निपटा लें बिजली वाले कार्य Lucknow: राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में शुक्रवार, 27 नवंबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से […]

Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज कारोबार में लाभ और नौकरी में उन्नति के योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, व्यापार और नौकरी में मिलेगा शुभ संकेत मेष : आज आप बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए […]

Read More
Lucknow Politics Uttar Pradesh

ओवैसी-चंद्रशेखर का असली मकसद समाज को बांटना है: मंत्री असीम अरुण

जाति-धर्म की राजनीति करने वालों को यूपी की जनता देगी मुंहतोड़ जवाब: असीम अरुण जिन्ना-जोगेंद्रनाथ मंडल की जोड़ी की याद दिलाकर ओवैसी-चंद्रशेखर पर बरसे असीम अरुण धर्म और जाति की राजनीति करते हैं ओवैसी-चंद्रशेखर, मोदी-योगी का मंत्र ‘सबका साथ-सबका विकास’: असीम अरुण Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर […]

Read More