राहुल गांधी हुए भावुक, बोले- पापा के जाने के बाद सिर्फ प्रियंका और मैं जानते हैं मां ने क्या सहा

Rajiv Gandhi's Birth Anniversary

Rajiv Gandhi’s Birth Anniversary: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब को लेकर भावुक संदेश साझा किया है। राजीव गांधी की जयंती के मौके पर राहुल ने अपने माता-पिता को याद करते हुए कहा कि 1991 में पिता के निधन के बाद सोनिया गांधी ने जिस साहस और गरिमा के साथ मुश्किल दौर का सामना किया, उसके बारे में सिर्फ वह और उनकी बहन प्रियंका गांधी ही पूरी तरह जानते हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में सोनिया गांधी को प्यार से ‘मामा’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिता के जाने के बाद से उन्होंने अपनी मां को जीवन की तमाम चुनौतियों का सामना बेहद मजबूती से करते देखा है। राहुल के मुताबिक, सोनिया की निजी जिंदगी के उस संघर्ष को बहुत कम लोग जानते हैं, जिससे परिवार को गुजरना पड़ा।

ये भी पढें

महिला एशिया कप से पहले ट्रॉफी पर टेंशन, मोहसिन नकवी की मौजूदगी ने बढ़ाई चिंता

सोनिया गांधी की किताब का किया जिक्र

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिऑन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को लेकर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी मां की यादों और जीवन से जुड़ी कहानी जल्द ही उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी, जो उन्हें पसंद करते हैं।

राहुल ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखने वाली रही हैं। ऐसे में उनके लिए अपनी कहानी दुनिया के सामने रखना आसान नहीं रहा होगा। उन्होंने अपनी मां के इस फैसले को महत्वपूर्ण बताया।

ये भी पढें

भारतीयों के सामने पाकिस्तानी यात्रियों से भेदभाव का दावा, UAE को लेकर संसद में उठे सवाल

राजीव गांधी को भी किया याद

राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद किया। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वह 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी। उस समय राहुल गांधी 20 वर्ष के थे। पिता की मृत्यु के बाद गांधी परिवार के सामने बेहद कठिन दौर आया, जिसका जिक्र राहुल ने अपने संदेश में किया। राहुल ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें ऐसा महसूस होता है कि उनके पिता मुस्कुराते हुए सोनिया गांधी को गर्व से देख रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने भी मां को किया याद

राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी राजीव गांधी की जयंती पर अपने माता-पिता को याद किया। उन्होंने सोनिया गांधी की किताब का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिता को अपनी पत्नी पर गर्व होता कि उन्होंने इतनी ईमानदारी और भावनाओं के साथ अपनी कहानी लिखी। प्रियंका ने अपने माता-पिता के रिश्ते को अपने समय की खूबसूरत प्रेम कहानियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस रिश्ते को बेहद करीब से देखने का अवसर मिला।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारतीयों के सामने पाकिस्तानी यात्रियों से भेदभाव का दावा, UAE को लेकर संसद में उठे सवाल

सज्जन कुमार का निधन, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा; तिहाड़ में थे बंद

कहां गायब हो गईं इमरान हाशमी की पहली हीरोइन अपर्णा तिलक?

Spread the love

2 thoughts on “राहुल गांधी हुए भावुक, बोले- पापा के जाने के बाद सिर्फ प्रियंका और मैं जानते हैं मां ने क्या सहा

Comments are closed.

International Politics

बांग्लादेश में यूनुस की बढ़ी मुश्किलें? 27 के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मामला

धानमंडी 32 हिंसा फिर चर्चा में Muhammad Yunus: बांग्लादेश में शेख मुजीबुर रहमान के ऐतिहासिक आवास और मेमोरियल म्यूजियम धानमंडी 32 में हुई तोड़फोड़, आगजनी और ध्वस्तीकरण का मामला एक बार फिर चर्चा में है। पूर्व अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस समेत 27 लोगों के खिलाफ इस मामले में कोर्ट में शिकायत याचिका […]

Spread the love
Read More
Sajjan Kumar passes away
National Politics

सज्जन कुमार का निधन, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा; तिहाड़ में थे बंद

Sajjan Kumar passes away: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 20 अगस्त 2026 को निधन हो गया। वह 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं […]

Spread the love
Read More
Sajjan Kumar
Delhi Politics

1984 दंगा मामले में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन

New Delhi: 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 20 अगस्त 2026 को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन की खबर सामने आते […]

Spread the love
Read More