बली प्रेक्षागृह में ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

Cultural : एक पुरानी कहावत को चरितार्थ करने वाला राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आज शाम बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा मंचित नाटक दर्शकों को हंसाते हुए सकारात्मक संदेश दे गया। रामकिशोर नाग का लिखा और सरिता कपूर के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक ‘घर की मुर्गी’ बता गया कि अगर नजरिया सही हो तो जो प्राप्त है और आपकी पहुंच में है उसे नकारना या उसकी अवज्ञा अनुचित है।

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और प्रदेश के संस्कृति विभाग के सहयोग से हुए संतोष में ही सुख ढूंढने को प्रेरित करने वाले इस नाटक की कहानी में व्यवसायी रामजी की पत्नी सरिता भारतीय परिवेश और संस्कारों के हिसाब से चलने वाली कुशल शिक्षित गृहणी हैं पर रामजी को पश्चिमी संस्कृति भाती है। लिहाजा वे सरिता पर जब तब व्यंग्य बाण छोड़ा करते हैं।

सरिता के कॉलेज के साथी पति-पत्नी किटी और प्रकाश को जब सारी जानकारी होती है तो वे तीनों रामजी को सबक सिखाने की योजना बनाते हैं।

ये भी पढें

इमरान खान के लिए खुला बाहर आने का रास्ता?

रामजी को अपने आफिस में एक सेक्रेटरी की जरूरत होती है। आधुनिक वेश-भूषा में इंटरव्यू के लिये आई मोना को देखकर उनके मन में लड्डू फूटने लगते हैं। रामजी उसे खुशी खुशी नौकरी पर रख लेते हैं। घर में सरिता का बनाया जैसा खाना रामजी को बदस्वाद लगता है, वैसा ही खाना मोना के हाथ से उन्हें चटखारे भरा लगने लगता है। मोना जब जब उनसे पत्नी के बारे में पूछती है तो वह अपने को माडर्न विचारों वाला और अपनी पत्नी को पिछड़ी गंवार बताकर मोना की सहानुभूति पाने और उसपर प्रभाव जमाना चाहते हैं।

एक दिन सरिता रामजी से कहती है वो नई सेक्रेटरी जिसकी वो हर चीज की प्रशंसा करते हैं उसको देखने ऑफिस आ रही है। रामजी अपनी पोल खुलने के डर से मोना को आफिस से छुट्टी देकर भगा देते हैं।
कुछ दिनों बाद सरिता मायके जाने की इच्छा जताती है। रामजी भीतर ही भीतर खूब खुश होते हैं, पर दिखाने के लिये बड़े अनमनेपन से इजाजत दे देते हैं। इधर सरिता के मायके जाते ही रामजी मोना को घर बुलाते हैं, लेकिन रामजी के होश फाख्ता हो जाते हैं जब पता चलता है कि मोना और कोई नहीं, उनकी पत्नी सरिता ही है।

निर्देशक सरिता कपूर का यह नाट्य निर्देशन का पहला प्रयास था। पत्नी की भावनाओं की इज्जत करने और सम्मान देने की सीख देने वाले नाटक में दो कलाकारों से स्वभावतः बिल्कुल विपरीत दूसरे रंग का एक और चरित्र कराने में वह सफल रहीं।

मंच पर रामजी के रूप में उज्ज्वल सिंह उतरे तो सरिता व मोना का चरित्र शालू तिवारी ने, प्रकाश व खेलावन की भूमिका आनन्द तिवारी ने निभायी। किटी का किरदार प्रियांशी मौर्या ने जिया। मंच के पीछे के कामों में प्रकाश व्यवस्था तमाल बोस, संगीत व्यवस्था ऋषभ पांडे के हाथों में रही। अन्य पक्षों में रंगमण्डल प्रमुख महर्षि कपूर के साथ ही प्रियांशी, शालू, उज्ज्वल, विकास सिंह और आनन्द तिवारी का सहयोग रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

विज्ञान फाउण्डेशन ने किया युवा कौशल एवं रोजगार संगम का आयोजन

इमरान खान के लिए खुला बाहर आने का रास्ता?

Bigg Boss 20 में मौनी रॉय की एंट्री की चर्चा, मेकर्स ने दिया बड़ा ऑफर! जानिए क्या है पूरा मामला

भारतीयों के सामने पाकिस्तानी यात्रियों से भेदभाव का दावा, UAE को लेकर संसद में उठे सवाल

सज्जन कुमार का निधन, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा; तिहाड़ में थे बंद

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : कारोबार में नया अनुबंध होगा, जो लाभदायक रहेगा। भूमि भवन पर निवेश संभव है। अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के योग है। वृषभ : माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बुरी संगत का साथ छोड़ दें, अन्यथा बाद में आपको बहुत […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 55 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) मेरठ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो पांच ग्राम चरस के साथ दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

शनिवार देर रात महिला मित्र के बीच हुए विवाद का मामला इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में गोलियों की बौछार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीस सितंबर 2025 को प्लासियो मॉल के बाहर गार्ड और सुपरवाइजर को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया […]

Spread the love
Read More