
महराजगंज के निचलौल में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की एक ही बाइक से जा रहे समय डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई।
ये युवक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। हादसे ने पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा दिया, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj : महराजगंज में मंगलवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। निचलौल-महराजगंज मार्ग स्थित दमकी गांव के सामने गैस गोदाम के पास बेकाबू डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। चारों एक ही बाइक से निचलौल किसी दोस्त के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे। हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे युवक को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं सीएचसी पहुंचे परिजनों की चीख-पुकार से कोहराम मच गया।
ये भी पढें
मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम पचमा केवटान टोला निवासी सन्नी (22) पुत्र व्यास साहनी, किशन (19) पुत्र क्यास सहानी, विवेक (20) पुत्र संतोष एक ही बाइक से निचलौल में किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने निकले थे। इनके साथ शिव (18) भी था। इनकी बाइक जैसे ही दमकी गांव के सामने गैस गोदाम के समीप पहुंची कि इस बीच निचलौल की तरफ से जा रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को निचलौल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पचमा गांव में एक साथ चार युवकों की मौत से हर कोई स्तब्ध हो गया। सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसओ योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि सड़क हादसे में मृत युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
आज इन राशियों को मिलेगा परिवार और कार्यक्षेत्र में सहयोग
रायडर: उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ में आवास किराए को लेकर मचा घमासान
स्वाति नक्षत्र का पानी क्यों माना जाता है खास? जानें मोती, चातक और धार्मिक मान्यताओं का रहस्य
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अफसरों का तबादला; सीवान SP हटे, कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अफसरों का तबादला; सीवान SP हटे, कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले


One thought on “निचलौल में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार चार की मौत”
Comments are closed.